×

Gonda News: गोण्डा के बीएसपी नेता संतोष तिवारी सपा में शामिल, बोले- 2022 में अखिलेश बनेंगे सीएम, बाबा जाएंगे मंदिर

Gonda News: गोंडा के पूर्व बीएसपी प्रत्याशी संतोष तिवारी (Former BSP candidate Santosh Tiwari) भी हरिशंकर तिवारी के दोनों बेटों के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 12 Dec 2021 4:30 PM GMT
Gonda News: Gondas BSP leader Santosh Tiwari joins SP, said - Akhilesh will become CM in 2022, Baba will go to temple
X

गोण्डा: पूर्व बीएसपी प्रत्याशी संतोष तिवारी   

Lucknow: यूपी चुनाव (UP Election 2022) से पहले नेताओं का दल-बदल जरी है। कोई नेता समाजवादी पार्टी (Samajwadi Praty) में शामिल हो रहा है तो कोई भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में अपना भविष्य देख रहा है। रविवार को गोंडा के पूर्व बीएसपी प्रत्याशी संतोष तिवारी (Former BSP candidate Santosh Tiwari) भी हरिशंकर तिवारी के दोनों बेटों के साथ समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।

सपा में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए संतोष तिवारी ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही ब्राह्मण विरोधी पार्टी (anti brahmin party) है। योगी सरकार (Yogi Sarkar) में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है, ब्राह्मणों की हत्या (killing of brahmins) हो रही है, ब्रह्मण सुरक्षित नहीं है। इसलिए वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

अगर टिकट मिलेगा तो जरूर चुनाव लड़ेंगे- संतोष तिवारी

वहीं टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2022 में किसको टिकट मिलेगा, ये पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निर्भर करता है। हम समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं अगर टिकट मिलेगा तो जरूर चुनाव लड़ेंगे। संतोष तिवारी ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे है और बाबा वापस मंदिर जाएंगे।

नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे सपा में हुए शामिल

उन्होंने बताया कि उनके नेता हरिशंकर तिवारी (Leader Harishankar Tiwari) के बेटे सपा में शामिल हुए हैं। वह भी अब सपा में आ गए हैं। ब्राह्मणों का भरोसा सपा के प्रति बढ़ रहा है और इस बार वह सपा को वोट करके अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। संतोष तिवारी ने दावा किया की समाजवादी पार्टी 2022 में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह के बाद अब संतोष तिवारी

बता दें संतोष तिवारी गोंडा में पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह की मौत के बाद अब अपने जिले में सपा का झंडा बुलंद करेंगे। उनकी छवि गोंडा और उसके आसपास के जिलों में बड़े ब्राह्मण नेता (brahmin leader) के तौर पर गिनी जाती है। आज वह भी कुशल तिवारी और विनय शंकर तिवारी के साथ अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला लेकर समाजवादी पार्टी के दफ़्तर पहुंचे थे और अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। अब उन्हें उम्मीद है कि अखिलेश यादव 2022 में उन्हें प्रत्याशी बनाएंगे और वह साइकिल पर सवार होकर विधायक बन जनता की सेवा करेंगे।



गोंडा की करनैलगंज विधानसभा सीट से संतोष तिवारी ने 2017 का चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था और उन्हें 33241 मत प्राप्त हुए थे। अब 2022 के चुनाव में वह सपा में शामिल होकर एक बार फिर से चुनाव के मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। बस उन्हें इंतजार है तो सपा के टिकट का, जिसके बाद वह पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे और जनता का भरोसा जीतने की कोशिश करेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story