×

Gonda News: यूपी कुश्ती संघ की नई कमेटी का गठन, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करणभूषण बने अध्यक्ष

Gonda News: कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुष्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करणभूषण सिंह को उत्तर प्रदेष कुष्ती संघ का नया चुन लिया गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 Feb 2024 7:03 AM GMT
gonda news
X

यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने करणभूषण सिंह (सोशल मीडिया)

Gonda News: कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करणभूषण सिंह को उत्तर प्रदेष कुश्ती संघ का नया चुन लिया गया है। अभी तक उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की कमान बृजभूषण शरण सिंह के पास ही थी। उनके पुत्र करणभूषण पूर्व में भारतीय कुश्ती महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में नवाबगंज के नंदिनीनगर स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) संपन्न हुई। बैठक के दौरान रिटायर्ड जज अनिल कुमार सिंह की देख-रेख में यूपी कुश्ती संघ की चुनावी प्रकिया संपन्न करायी गयी। बतौर पर्यवेक्षक ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि परमेंद्र सिंह एवं डब्ल्यूएफआई के प्रतिनिधि एसपी देशवाल उपस्थित रहे।

यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के लिए सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करनभूषण सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसका सर्व सम्मति से स्वागत किया गया। इसके बाद करणभूषण सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके साथ ही सुरेश चंद्र उपाध्याय महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के पांच पदों पर विजय शंकर यादव, जयप्रकाश शर्मा, सुशील राजपूत, आदित्य प्रताप सिंह और आनंद देव उपाध्याय निर्वाचित घोषित किये गये। ज्वाइंट सेक्रेटरी के दो पदों पर चंद्र विजय सिंह व छतर सिंह, कोषाध्यक्ष पर अखंडवीर सिंह निर्वाचित हुए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story