×

Devipatan News: जमीनी विवाद में चली गोली, एक महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

Gonda News: पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा घायलों से जिला चिकित्सालय में जाकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी की गई।

Radheshyam Mishra
Published on: 13 Feb 2024 5:00 PM GMT
Devipatan News
X

Devipatan News (Pic:Newstrack) 

Devipatan News: गोण्डा जिला अंर्तगत थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम महोलीखोरी में दो पक्षों के मध्य टीनशेड लगाए जाने को लेकर कहासुनी हुई। जिसमें एक पक्ष द्वारा हमलावर होकर दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक पक्ष के 06 लोग घायल हुए थे,घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक महिला ने रास्ते में दम तोड दिया। जबकि आधा दर्जन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर गोंडा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी मनकापुर, थाना अध्यक्ष छपिया स्वाट/सर्विलांस, डाॅग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की गयी है और घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा घायलों से जिला चिकित्सालय में जाकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी की गई। इसके बाद घटनास्थल जाकर परिवार के लोगों से जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही का आशवासन दिया है। जांच के दौरान पता चला कि दोनों पक्षों के मध्य टीनशेड लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ। जिसमें गब्बर उर्फ राजू यादव पुत्र रामफेर यादव निवासी महुली खोरी थाना छपिया द्वारा अपने साथियों के साथ आकर रामदेव जायसवाल जिनके यहां शादी का कार्यक्रम था पर फायरिंग झोक दी। जिसमें आधा दर्जन घायल हो गए। इसके बाद आस-पास के लोगों द्वारा संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पुलिस तैनात

मौके पर पहुंची पुलिस ने रामदेव, दीपक, पिंकी, सत्यम, लक्ष्य, झिनपता (मृतका) को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इस दौरान झिनपता ने रास्ते में ही दम तोड दिया। इसमें से दो व्यक्ति रामदेव तथा दीपक को जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति के चलते केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया है। अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आनन फानन में पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी आरोपी गब्बर उर्फ राजू यादव तथा उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से आलाकत्ल हथियार भी बरामद कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा संबंधित पुलिस को निर्देशित किया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय पुलिस की तैनात की गई है। देवीपाटन मंडल परिक्षेत्र उपमहानिरीक्षक ने बताया कि अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। मौक़े पर शांति व्यवस्था कायम है। सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story