×

Gonda News: सनकी आशिक ने लड़की के चाचा को जिंदा जलाया, मिलने से रोकने पर हुआ बवाल

Gonda News: एक सिरफिरे आशिक ने लड़की के चाचा को ही जिंदा जला दिया। चाचा की अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालच नाजुक बताई गई।

Snigdha Singh
Published on: 22 May 2023 12:29 PM GMT (Updated on: 22 May 2023 3:34 PM GMT)

Gonda News: गोंडा में एक सनकी आशिक को परिवार वालों ने लड़की से मिलने से रोका तो पहले हंगामा किया इसके बाद उसके चाचा को जिंदा जला दिया। पीड़ित चाचा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की के चाचा ने उस युवक को घर आने से रोका था, जिसके बाद वह रात में आया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

जिले के धानेपुर की यह घटना है। आग से झुलसे पीड़ित सत्यनारायण ने बताया कि उनके स्वर्गीय छोटे भाई की बेटी और पत्नी रिश्तेदार को गलत इरादे से बुलाती थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो झगड़ा हो गया। रात में आरोपी ने उस पर पेट्रोल डाल कर जला दिया। वहीं इस घटना को लेकर सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने इसके पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया है। उन्होंने बताया कि समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है। आग के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी काफी झुलस गया है।

स्थानीय लोगों ने बचाया

सत्यनाराय ने बताया कि उनके भाई की पत्नी और बेटी जिस घर में सो रहीं थी, वहीं से कुछ दूरी पर वह सो रहे थे। आरोपी आया पेट्रोल छिड़क दिया। जब तक कुछ समझ पाते आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाई इसके बाद अस्पताल ले गए। यहां उपचार के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इसे रंजिश बता दिया।

वहीं, त्यनारायण की पत्नी जानकी ने आरोप लगाया कि मां-बेटी दोनों आरोपी को घर बुलाती थी। बेटी को हमने इज्जत-लाज और परेशानी न हो इसलिएअपने घर बुलवा लिया था। लेकिन यहां पर उन्होंने एक लड़के बुलाना शुरू किया। जब मना किया गया तो उसी लड़के से पेट्रोल डालकर आग लगवा दिया। आग लगने के बाद भी मां-बेटी ने मदद नहीं की।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story