×

Gonda: कीर्तिवर्धन सिंह लेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ, जिले में खुशी की लहर

Gonda: सांसद कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनायी है। श्री सिंह के पिता राजा आंनद सिंह भी दिग्गज राजनेता है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 9 Jun 2024 11:57 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2024 12:54 PM GMT)
gonda news
X

कीर्तिवर्धन सिंह लेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ (सोशल मीडिया)

Gonda News: मनकापुर राजघराने के वारिस और गोंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी से सांसद चुने जाने वाले कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। श्री सिंह को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा की इस तरफ से भेजे गये पत्र से यह जानकारी मिली।

पत्र में श्री सिंह से शपथ ग्रहण समारोह से एक घंटे पहले स्थान ग्रहण करने का भी आग्रह किया गया है। कीर्तिवर्धन सिंह के केंद्रीयमंत्री बनने पर जिले में जश्न का माहौल है। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कई सीटों पर भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके पीछे एक बड़ी वजह ठाकुर वर्ग की नाराजगी मानी जा रही है। तीन बार के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर इस वर्ग को भाजपा ने साधने का प्रयास किया है।

कौन हैं सांसद कीर्तिवर्धन सिंह

सांसद कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनायी है। श्री सिंह के पिता राजा आंनद सिंह भी दिग्गज राजनेता है। कीर्तिवर्धन सिंह मनकापुर राजघराने के वारिस हैं। कीर्तिवर्धन सिंह के पिता राजा आनंद सिंह भी कई बार सांसद रहे। बाद में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये थे। साल 2012 में पूर्ववर्ती सपा सरकार में आनंद सिंह कृषि मंत्री रह चुके हैं। साल 1991 में भाजपा उम्मीदवार बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें चुनाव में हरा दिया था।

इसके बाद साल 1996 में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केतकी देवी सिंह ने उन्हें शिकस्त दी। इसके बाद साल 1998 के मध्यावधि चुनाव में कीर्तिवर्धन सिंह को राजनीति में पर्दापण हुआ। वह समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार बन पहली बार चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। एक साल बाद उन्होंने 1999 के मध्यावधि चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें हरा दिया।

इसके बाद साल 2004 में कीर्तिवर्धन सिंह सपा उम्मीदवार के तौर पर फिर से चुनाव मैदान में उतरे और जीते। साल 2009 में वह बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बन लोकसभा चुनाव लड़े। लेकिन कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा ने उन्हें हरा दिया। साल 2014 में मोदी लहर में कीर्तिवर्धन सिंह ने जो जीत दर्ज की। वह 2019 और 2024 में भी बरकरार रखी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story