TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Gonda News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी, UP परिवाहन मंत्री के साथ जिले के छपैया धाम मंदिर पहुंची मांगा आशीष

Gonda News: मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी देव प्रकाश जी ने कहा कि मंदिर में पूजा-पाठ करने से ना सिर्फ मन को शांति प्राप्त होती है, बल्कि जीवन में शुभता का आगमन होता है।

Radheshyam Mishra
Published on: 12 Jun 2024 5:40 PM GMT (Updated on: 12 Jun 2024 5:41 PM GMT)
Union Home Minister Amit Shahs wife reached Chhapaiya Dham temple of the district and sought blessings
X

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी, जिले के छपैया धाम मंदिर पहुंची मांगा आशीष: Photo- Newstrack

Gonda News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह बुधवार को जिले के प्रसिद्ध छपैया धाम स्थित भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर पहुंची और भगवान घनश्याम का दर्शन पूजन अर्चन कर आशिर्वाद मांगा। उनके साथ प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी स्वामिनारायण भगवान घनश्याम महराज का दर्शन पूजन किया। दर्शन के बाद सोनल शाह ने कहा कि यहां आकर मन मष्तिष्क को शांति मिली है। छपैया धाम सबसे पवित्र स्थल है।


उन्होने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत और साधारण धार्मिक यात्रा है

मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी देव प्रकाश जी ने कहा कि मंदिर में पूजा-पाठ करने से ना सिर्फ मन को शांति प्राप्त होती है, बल्कि जीवन में शुभता का आगमन होता है और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हालांकि कुछ लोग ऐसा नहीं मानते हैं पर यह न मानना उनका पूर्व जन्म का दोष है। उन्होंने कहा कि पूजा का पुण्य फल आपको तभी प्राप्त होगा, जब आप सही समय और नियम से पूजा करेंगे। गलत समय पर किए पूजा से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं और ऐसे में पूजा अधूरी मानी जाती है।


इस दौरान महंत जी ने सभी को माला और पट्टिका पहनाकर आशीर्वाद दिया तथा मंदिर का स्मृति चिन्ह, भगवान घनश्याम महराज की मूर्ति और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कोठरी विष्णु स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, सागर भगत, अयोध्या प्रसाद, घिराऊ प्रसाद, फूल चन्द, हितेश आदि मौजूद रहे। इसके पहले गृहमंत्री की पत्नी और दयाशंकर सिंह मखौड़ा धाम भी गयीं और दर्शन पूजन किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story