×

घर में हंस-खेल रही थी लड़की, पुलिस ने गुंडा एक्ट लगा बताया खतरनाक

Admin
Published on: 7 April 2016 3:00 PM GMT
घर में हंस-खेल रही थी लड़की, पुलिस ने गुंडा एक्ट लगा बताया खतरनाक
X

रामपुर: यूपी पुलिस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने 13 साल की लड़की पर गुंडा एक्ट लगा दिया है। वह भी बिना किसी कसूर के। लड़की घर में हंसती-खेलती रही और पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया।

क्या है मामला?

-रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में हरिया नाम अपने परिवार के साथ रहते हैं।

-मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

-हरिया के होश उस समय उड़ गए जब एक पुलिसकर्मी उसके घर के दरवाजे पर पहुंचा।

-उसने कहा-अपनी बेटी कमलेश की नगर मैजिस्ट्रेट की कोर्ट से जमानत करा लेना। गुंडा एक्ट लगा है।

यह भी पढ़ें... पुलिस के सामने दबंगों ने शख्स को जलाया, विक्टिम बोला- सपा मंत्री की शह

-हरिया बेटी को लेकर नगर मैजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंचा तो पता चला उसकी बेटी पुलिस के कागजों में अपराधी है।

-कमलेश पर सीआरपीसी की धारा 110 जी (गुंडा एक्ट ) लगा है।

आम लोगों के लिए बताया खतरनाक

-हरिया बेटी को लेकर नगर मैजिस्ट्रेट की कोर्ट में पहुंचा तो पता चला उसकी बेटी पुलिस के कागजों में अपराधी है।

-कमलेश पर सीआरपीसी की धारा 110 जी (गुंडा एक्ट ) लगा है।

-पुलिस ने उसे आम लोगों और शहर की शांति के लिए खतरनाक बताया है।

पुलिस ने बताया खतरनाक पुलिस ने बताया खतरनाक

सिटी मैजिस्ट्रैट ने कहा-होगी कार्रवाई

-पुलिस के आला अधिकारी अब कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

वहीं, सिटी मैजिस्ट्रेट दोषी पुलिस कर्मियों को बख्शने के मूड में नहीं हैं।

-उन्होंने कहा कि इस घटना से पुलिस कर्मियों की लापरवाही साफ तौर पर उजागर हो रही है।

-लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को लिखा जा रहा है।

Admin

Admin

Next Story