TRENDING TAGS :
गोरखपुर-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 से
रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए होली के त्योहार पर गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (05097) का संचालन गोरखपुर से 17, 19 और 22 मार्च को करेगा।
लखनऊ: रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए होली के त्योहार पर गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (05097) का संचालन गोरखपुर से 17, 19 और 22 मार्च को करेगा।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने बुधवार को बताया कि होली के त्योहार पर गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (05097) का संचालन गोरखपुर से 17, 19 और 22 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 2.30 बजे गोरखपुर से छूटकर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रात 8.25 बजे आएगी। यहां से ट्रेन छूटकर आनंद विहार सवेरे छह बजे पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन 05098 आनंद विहार से 18, 20 और 23 मार्च को चलेगी। आनंद विहार से ट्रेन का संचालन सुबह आठ बजे होगा और चारबाग रेलवे स्टेशन पर शाम 5.35 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन रवाना होकर रात 10.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन 05101 छपरा से प्रत्येक रविवार 17, 24 और 31 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन छपरा से शाम चार बजे छूटेगी और चारबाग रेलवे स्टेशन पर अगले दिन मध्यरात्रि बाद 2.53 बजे पहुंची।
इसके बाद ट्रेन दोपहर 12.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 05102 दिल्ली से प्रत्येक सोमवार 18, 25 मार्च और एक अप्रैल को दोपहर दो बजे छूटेगी और रात 23.55 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन आएगी। यहां से छूटकर अगले दिन सुबह 10.55 बजे छपरा पहुंचेगी।