×

भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बने शेखर त्रिपाठी, गोरखपुर का नाम किया रोशन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शेखर मणि त्रिपाठी का लंबे समय से देखा सपना अब जा कर पूरा हुआ जब उनका चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ।

Monika
Published on: 7 Feb 2021 4:20 AM GMT
भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बने शेखर त्रिपाठी, गोरखपुर का नाम किया रोशन
X
गोरखपुर के शेखर त्रिपाठी भारतीय नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शेखर मणि त्रिपाठी का लंबे समय से देखा सपना अब जा कर पूरा हुआ जब उनका चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ। इस ख़ुशी के मौके पर शेखर के परिवार को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है।

सभी दे रहे बधाई

बता दें, कि शेखर मणि त्रिपाठी चौरीचौरा पूर्व एमएलसी स्व. पंडित परशुराम मणि त्रिपाठी के पौत्र हैं। भारतीय नौ सेना में अफसर पर पर चान होने पर शेखर के चाचा तथा माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है।

बीटेक की पढ़ाई की

सब लेफ्टिनेंट शेखर मणि त्रिपाठी ने एनआईटी रायपुर से बीटेक की पढ़ाई की है। जिसके बाद एसएसबी की परीक्षा पास की। इस परीक्षा को पास करने के बाद केरल में भारतीय नौसेना अकादमी में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ।

पहला रैंक प्राप्त कर हुए सम्मानित

इस कड़े प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया गया । 26 जनवरी 2021 को एझीमाला में आयोजित पासिंग परेड में ओवरऑल ऑर्डर मेरिट में सीएनएस गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उन्हें ये सम्मान आईएनए के कमांडेंट वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली द्वारा प्राप्त हुआ। शेखर को 62 लोगों में पहला रैंक प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:मुंबईः एक अभिनेत्री गिरफ्तार, पोर्न वीडियो शूट और वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप

इन सभी ने दी शुभकामनाएं

अपनी इस सफलता का श्रेय शेखर ने अपने पिता कमलेश मणि त्रिपाठी, चाचा तथा माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के सदस्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य परिजनों एवं शुभचिंतकों को दिया है। शेखर के भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनने की उपलब्धि पर सुखदेव लाल मजीठिया, डीएस मजीठिया, मारकंडेय शुक्ला, अवधेश सिंह, अर्जुन उपाध्याय, रामसागर पाण्डेय, महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की।

ये भी पढ़ें : औरैया में कम राशन की शिकायत पर युवक को जमकर पीटा, ऐसी है हालत

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story