×

प्रियंका को यूपी की कमान: कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़ मिठाई खिलाकर मनाया

प्रियंका गांधी को राष्टीय महासचिव और यूपी कि कमान सौपे जाने पर कांग्रेसियों में उत्साह इस कदर आया, कि वो सड़कों पर जश्न मनाते नजर आ रहे है, और प्रियंका गांधी को यूपी कि कमान सौपने पर सोनिया गांधी को धन्यवाद दे रहे हैं।

Anoop Ojha
Published on: 23 Jan 2019 2:32 PM GMT
प्रियंका को यूपी की कमान: कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़ मिठाई खिलाकर मनाया
X

गोरखपुर: प्रियंका गांधी को राष्टीय महासचिव और यूपी कि कमान सौपे जाने पर कांग्रेसियों में उत्साह इस कदर आया, कि वो सड़कों पर जश्न मनाते नजर आ रहे है, और प्रियंका गांधी को यूपी की कमान सौपने पर सोनिया गांधी को धन्यवाद दे रहे हैं।

कांग्रेसियों ने भाई बहन के जोड़ी पर मनाया जश्न

गोरखपुर में आज सड़कों पर जश्न का माहौल देंखने को मिला, गोरखपुर के मुंशी प्रेम चन्द्र पार्क पर आज दर्जनों कि संख्या में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया, और ढोल नगाड़े बजा कर सडकों पर पटाखे छोड़ कर अबीर गुलाल उड़ाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ख़ुशी का इजहार किया, और जम कर नाचे।

यह भी पढ़ें.....प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा प्रयागराज कुंभ, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सुनामी आएगी

कांग्रेस नेता अनवर हुसैन कि माने तो प्रियंका गांधी के आने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सुनामी आएगी, और विपक्षी घबरा भी गए है।आने वाले समय में इनके आगे कोई नहीं टिकेगा। भाई और बहन कि जोड़ी से सभी घबराए हुए है। इन कांग्रेसियों में उत्साह उनके चेहरे और सड़कों पर ढोल नगाडो से लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें.....प्रियंका की एंट्री का सही समय, अब खोने को कुछ नहीं सिर्फ आगे ही बढ़ना है

प्रियंका गांधी को चुनाव से महज चंद महीनो पहले यूपी कि कमान सौपना और राष्टीय महासचिव बनाना कांग्रेसियों के लिए ये एक अच्छा संकेत है। क्योकि काफी वर्षो से प्रियंका गांधी को लेकर मांग उठ रही थी, और ऐसे में अब गोरखपुर में जश्न का माहौल और ख़ुशी का इजहार इन कार्यकर्ताओं में साफ़ देखा जा सकता है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story