×

जलते दीपक से लगी झोपडी में भीषण आग, फटा गैस सिलेंडर, कई घायल

गोला थाना क्षेत्र के बेबरी गांव में एक छोटे जलते दिए से झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग के चपेट में आकर रसोई गैस सिलेंडर फट गया। जिससे एक युवक का पैर कट गया जबकि एक महिला के पैर में गंभीर चोट लग गई। अन्य कई लोग घायल हैं।

tiwarishalini
Published on: 19 March 2018 4:49 AM
जलते दीपक से लगी झोपडी में भीषण आग, फटा गैस सिलेंडर, कई घायल
X

गोरखपुर: गोला थाना क्षेत्र के बेबरी गांव में एक छोटे जलते दिए से झोपड़ी में भीषण आग लग गई। आग के चपेट में आकर रसोई गैस सिलेंडर फट गया। जिससे एक युवक का पैर कट गया जबकि एक महिला के पैर में गंभीर चोट लग गई। अन्य कई लोग घायल हैं। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

क्या है मामला?

- रविवार (18 मार्च) रात 8:30 बजे गांव के विनोद मझंवार की झोपड़ी में पूजा वाले दीपक से आग लग गई।

- भीषण आग देख गांव तथा आस-पास के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

- इसी दौरान जलती झोपड़ी में रखा रसोई गैस सिलेंडर फट गया। जिससे आग बुझा रहे मन्नीपुर गांव में अपने ननिहाल रह रहा युवक सुशील यादव (26) का दायां पैर कटकर नाली में जा गिरा।

- वहीं गांव की ही पूर्णिमा मझवार (36) पत्नी राजकुमार के बायें पैर में गंभीर चोट लग गई। इनके साथ और भी कुछ लोग घायल हैं।

- घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story