×

गोरखपुर: तेंदुए का दिखा आतंक, 9 लोगों को कर चुका घायल, हड़कंप

कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। पिछले छह दिन में तेंदुआ 9 लोगों को घायल कर चुका है।

Monika
Published on: 1 April 2021 3:12 PM GMT
गोरखपुर: तेंदुए का दिखा आतंक, 9 लोगों को कर चुका घायल, हड़कंप
X

Leopard injured nine people (file photo)

गोरखपुर: कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। पिछले छह दिन में तेंदुआ कुशीनगर और महराजगंज के 9 लोगों को घायल कर चुका है। गुरुवार को कुशीनगर में तेंदुए ने 4 लोगों को शिकार बनाया। कुशीनगर, महराजगंज के साथ गोरखपुर की वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में हैं।

हमले से हुआ घायल

तेंदुए ने गुरुवार को खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी जंगल के आजादनगर टोला में तेंदुए ने चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा भेजवाया। जहां एक घायल की हालत गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खड्डा क्षेत्र के ग्राम भेडीजंगल के आजादनगर निवासी सुकई पुत्र रामबृक्ष गुरुवार को दोपहर बाद सरेह स्थित गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। आवाज सुनकर लोग कुदाल आदि लेकर दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख तेंदुआ सुकई को घायल कर झाड़ियों में घुसकर गायब गया।

तेंदुए की तलाश में झाड़ियों में लगाई आग

इस दौरान खड्डा इंस्पेक्टर आरके यादव, वनरेंजर बीके यादव आदि के नेतृत्व में तेंदुए की तलाश में झाड़ियों में आग लगा दिया गया। इसी दौरान तेंदुए ने भेडीजंगल निवासी अदालत पुत्र रामबली, महराजगंज जिले के पटखौली निवासी केदारप्रसाद पुत्र महादेव व गणेश पुत्र दलसिंगार पर हमला कर घायल कर दिया। उधर महराजगंज के घायलों को वहां के निकट के अस्पताल भेजा गया। वनक्षेत्राधिकारी बीके यादव का कहना है कि तेंदुआ के हमले में चार लोग घायल हुए हैं। तेंदुए को पकडने की लिए ग्रामीणों के साथ सरेह में काम्बिंग की जा रही है। सर्तक व सचेत रहने की जरूरत है।

पांच दिन पहले पांच लोगों पर किया था हमला

ग्रामीणों के मुताबिक, इसी तेंदुए ने 27 मई को खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई के हसनूटोला में घूसकर महिला सहित पांच लोगों को घायल कर दिया था। वनविभाग की टीम इस तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा भी लगाया। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोग रात में आग जलाकर रात में पहरा दे रहे हैं।

रिपोर्ट-पूर्णिमा श्रीवास्तव

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story