×

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 200 करोड़ मंजूर, इन जिलों को होगा लाभ

गोरखपुर को निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 91.352 किमी लंबाई में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का निर्णय लिया गया है। परियोजना की लागत 5794.79 करोड़ रूपये है। परियोजना हेतु आवश्यक भूमि का क्रय वित्तीय वर्ष 2018-19 से प्रारंभ किया जा चुका है। अबतक लगभग 53.6 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है।

राम केवी
Published on: 31 Dec 2019 3:48 PM GMT
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 200 करोड़ मंजूर, इन जिलों को होगा लाभ
X

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना से आच्छादित जनपदों में भूमि अधिग्रहण व क्रय करने हेतु 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। औद्योगिक विकास विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। यह जानकारी प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

इसे भी पढ़ें

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे 91 किमी. लंबा होगा, खर्च होंगे 321 करोड़ रुपए

उल्लेखनीय है कि गोरखपुर को निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 91.352 किमी लंबाई में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का निर्णय लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि परियोजना की लागत 5794.79 करोड़ रूपये है। परियोजना हेतु आवश्यक भूमि का क्रय वित्तीय वर्ष 2018-19 से प्रारंभ किया जा चुका है। अबतक लगभग 53.6 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के दोनों ओर बनेगा औद्योगिक गलियारा

परियोजना का निर्माण कार्य जनवरी 2020 से प्रारंभ होना संभावित है। इसे 36 माह में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है। इस परियोजना से गोरखपुर, संतकबीर नगर तथा अम्बेडकर नगर जनपद लाभान्वित होंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की नोडल एजेंसी यूपिडा है।

राम केवी

राम केवी

Next Story