×

Gorakhpur: भारी बारिश के बीच राप्ती नदी किनारे बने कृतिम पोखरों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Gorakhpur: बुधवार को राप्ती नदी और रोहिन नदी के तट पर नगर निगम द्वारा बनाये गए पांच कृतिम पोखरों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Purnima Srivastava
Published on: 5 Oct 2022 3:44 PM GMT
Gorakhpur News In Hindi
X

कृतिम पोखरों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन।

Gorakhpur: बुधवार को राप्ती नदी और रोहिन नदी के तट पर नगर निगम (municipal Corporation) द्वारा बनाये गए पांच कृतिम पोखरों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भारी बारिश से तट पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया। फिसलन भरे रास्ते से होकर 500 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मौके पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह (Municipal Commissioner Avinash Singh) पूरे दल बल के साथ मौजूद रहे।

महापौर के निर्देश पर राप्ती नदी के तट पर एकला बंधे के पास तीन बड़े कृतिम तालाब प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए गए हैं। जिसमे एक साथ 9 प्रतिमाओं को विधि विधान पूर्वक विसर्जित किया जा सकता है। पूरे दिन बारिश के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन दिक्कतों के बीच हुआ। यह दशहरे में सर्वाधिक मूसलाधार बारिश है। इसके कारण शहर के कई हिस्सों में पानी लग गया है। सड़कों और गलियों मे पानी लगा हुआ है। भारी बारिश के बीच बुधवार को दिनभर प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम भी चलता रहा।

90 एमएम बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें

पूर्वी यूपी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसके कारण पिछले 48 घंटे से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। गहरे काले बादलों ने दशहरे को बारिश से सराबोर कर दिया। बुधवार को जिले में 89.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मंगलवार से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बुधवार को भी दिन भर काले बादल छाए रहे। झमाझम बारिश होती रही। इस दौरान तेज हवाएं चली हैं। झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। हवा में अधिकतम नमी 92 फ़ीसदी और न्यूनतम नमी 84 फ़ीसदी रही।

चार दिनों तक बारिश होगी

मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि अगले चार दिनो तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। जिले मे 9 अक्टूबर तक रुक-रुक कर बारिश होगी। जिसमें गोरखपुर में 7 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश होगी। उसके अगले 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story