TRENDING TAGS :
Ravi Kishan Brother Death: रवि किशन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई का 53 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
Ravi Kishan Brother Death: अभिनेता रवि किशन बड़े भाई का 53 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन। इसकी जानकारी रवि किशन ने स्वयं ट्वीट कर दी। निधन की खबर मिलते ही वे मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
Ravi Kishan elder brother died of heart attack (Social Media)
Ravi Kishan Brother Death: भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा सांसद रवि किशन के पिता रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ल का हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे 53 वर्ष के थे। रवि किशन के बड़े भाई राम किशन शुक्ल का निधन दोपहर करीब 12 बजे हुआ। अभिनेता ने स्वयं ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इस घटना के बाद रवि किशन व उनके चाहने वाले लाखो परिवार शोक की लहर है। रवि को निधन की खबर मिलते ही वे मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
रवि किशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी
रवि किशन ने अपने बड़े भाई के निधन की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होने लिखा कि- "दुःखद मेरे बड़े भाई रामकिशन शुक्ला जी का अचानक ह्रदय गति रुकने के कारण मुंबई के नानावटी अस्पताल में दोपहर 12 बजे निधन हो गया है। महादेव से प्रार्थना है, कि अपने श्री चरणों में स्थान दे ओम् शान्ति शान्ति शान्ति।" रवि किशन के इस पोस्ट के बाद तमाम भोजपुरी सुपरस्टार- दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह आदि ने भी दुख जताया है।
इन भोजपुरी सितारों ने जताया दुख
राम किशन शुक्ल के निधन से रवि किशन को चाहने वाले भी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर कई भोजपुरी सितारों ने कमेंट कर दुख व्यक्त किया। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ व आम्रपाली दुबे ने, "ओम शांति" लिखकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लिखा, "ओह गॉड। ओम शांति"। राजेश नायर, सीमा सिंह, विक्रांत सिंह, विनय आनंद जैसे भोजपुरी कलाकारों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
एक साल के अंदर दो भाइयों की मौत
रवि किशन एक साल के भीतर अपने दो भाइयों को खो चुके हैं। पिछले साल मार्च में रवि किशन के बड़े भाई रमेश शुक्ल का निधन हुआ था। रमेश शुक्ल लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। जहां उन्होने अंतिम सांस ली। अभी एक साल भी नहीं बीता और रवि के दुसरे भड़े भाई राम किशन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सालभर के अंदर अपने दोनो भाइयों को खोने वाले रवि किशन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।