×

पीएम मोदी से मिले गोरखपुर के सांसद रवि किशन, की ये बड़ी मांग

उन्होंने कहा कि अब भोजपुरी भाषा 1000 वर्ष पुरानी भाषा है। जो देश की 125 करोड़ जनसंख्या में से 15 करोड़ लोग भोजपुरी भाषा बोलते हैं। विदेशों में भी भोजपुरी को बोलने वालों की संख्या कम नहीं है।

Aditya Mishra
Published on: 16 March 2020 2:16 PM GMT
पीएम मोदी से मिले गोरखपुर के सांसद रवि किशन, की ये बड़ी मांग
X

गोरखपुर: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अब भोजपुरी भाषा 1000 वर्ष पुरानी भाषा है। जो देश की 125 करोड़ जनसंख्या में से 15 करोड़ लोग भोजपुरी भाषा बोलते हैं। विदेशों में भी भोजपुरी को बोलने वालों की संख्या कम नहीं है।

आपको बता दें कि मॉरीशस गयाना फिजी त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे कैरोबियन देशों में इतनी ही संख्या में लोग भोजपुरी बोलने वाले मिल जाएंगे मॉरीशस में तो भोजपुरी को दूसरी राजभाषा का दर्जा प्राप्त है।

सोनू निगम से 40 लाख वापस मांग फंसे गोरखपुर के अफसर…

भोजपुरी भाषा के ऊपर शोधकर्ता शोध कर रहे हैं। भोजपुरी भाषा में फिल्में बन रही हैं जो कि लाखों की संख्या में होती है,और करोड़ों की संख्या में लोग इसे देखना पसंद करते हैं और लाखों लोगों को के द्वारा रोजगार मिलता है। संविधान में इसको आठवीं अनुसूची में शामिल न किए जाने से सर्वजन विकास में रोड़ा बना हुआ है।

अगर भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाता है तो सर्वजन का विकास होगा साथ ही साथ राजकीय संरक्षण भी प्राप्त होगा अतः मैं सांसद रवि किशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध है कि भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।

ये भी पढ़ें...गोरखपुरः नवजात बच्चों की मौत मामले में निलंबित BRD कॉलेज के डॉक्टर हुए बहाल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story