TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.1: गोरखपुर वार्ड-1 पार्षद मनु जायसवाल, लॉकडाउन में गरीबों की मदद के साथ सड़कों को कराया चकाचक

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.1 Parshad: गोरखपुर नगर निगम वार्ड 1 पार्षद मनु जायसवाल ने कहा कि लॉकडाउन में गरीबों की मदद के साथ प्रमुख को भी दुरुस्त करवाया है।

Purnima Srivastava
Published on: 7 Oct 2022 10:33 AM GMT
Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.1 Parshad
X

गोरखपुर नगर निगम वार्ड 1 पार्षद मनु जायसवाल

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.1 Parshad: नगर निगम गोरखपुर का पुर्दिलपुर वार्ड जो नये परिसीमन के बाद विजय चौक वार्ड हो गया है, शहर का ह्दय स्थल है। इस वार्ड में गोलघर, सिनेमा रोड, बैंक रोड, बक्शीपुर, काली मंदिर, एडी मॉल, वीनस मॉल जैसी प्रमुख सड़कें और स्थल हैं। यहां के भाजपा पार्षद मनु जायसवाल दस साल में कराये गए विकास कार्यों की बदौलत जीत की हैट्रिक लगाने का दावा करते हैं। मनु ने लॉकडाउन में वार्ड के गरीबों के साथ ही आम लोगों की भरपूर मदद की।

मनु जायसवाल प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार से आते हैं। उनके पिता सुरेन्द्र जायसवाल भी दो बार पार्षद रहे हैं। मनु पिछले कार्यकाल में उपसभापति भी रह चुके हैं। मनु बताते हैं कि वार्ड के ज़्यादातर गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत छत मिल गई है। पांच साल में 170 लोगों को पीएम आवास का लाभ मिला है। इसके साथ ही लॉकडाउन में 125 गरीबों का राशन कार्ड बना। जो अभी भी राशन का लाभ उठा रहे हैं। लॉकडाउन में जिनकी नौकरी और रोजगार गया उनकी भरपूर मदद की गई। मनु बताते हैं कि वार्ड में पेयजल की बड़ी समस्या थी। पिछले दस साल के दो कार्यकाल में 5 ट्यूबवेल लगवाकर बड़ी आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया गया। वार्ड की 90 फीसदी से अधिक आबादी को टोटी का पानी मिल रहा है।

सभी प्रमुख सड़कों का निर्माण पूरा

इसके साथ ही वार्ड के प्रमुख वार्डों की सड़कें भी बन गई हैं। गणेश चौराहे से लेकर विजय चौक की सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया गया है। सिनेमा रोड पर कूड़ा पड़ाव केन्द्र को लेकर दुकानदारों को काफी दिक्कत होती थी। जिसे शिफ्ट करा दिया गया। इसके साथ ही यहां पार्किंग की व्यवस्था कराई गई है। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिली है। पार्षद के प्रयास से बैंक रोड की सड़क का 70 लाख की लागत से निर्माण हुआ है। सीसी सड़क बनने से जलभराव की समस्या से भी राहत मिली है। इसके साथ ही 30 लाख की लागत से जुबिली रोड से रेती की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण हुआ है। मनु बताते हैं कि वार्ड की हर छोटी गलियों को सीसी करा दिया गया है।

ओडीएफ वार्ड में 4 सार्वजनिक शौचालय

वार्ड ओडीएफ की शर्तों को पूरा कर रहा है। जिनके घरों में शौचालय नहीं है उनके लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। 4 सार्वजनिक शौचालयों को 200 से अधिक घरों को सीधा लाभ मिला है। वार्ड में कमोबेश सभी घरों में व्यक्तिगत शौचालय बन गया है।

विवाह घर से बच रहा मैरेज हाल का खर्च

पार्षद मनु जायसवाल के प्रयास से 30 लाख की लागत से सामुदायिक भवन बना है। जिससे विवाह घर के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा है। दो साल में 150 से अधिक परिवारों ने यहां विवाह से लेकर अन्य कार्यक्रम मुफ्त में कराया है। मनु बताते हैं कि बीच शहर में होने के चलते लोग मजबूरी में लाखों रुपये खर्च कर मैरेज हाल बुक करते थे। बड़ी आबादी अब विवाह घर से सार्वजनिक कार्यक्रम कर रही है। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। विवाह घर में 20 सीट का टॉयलेट है। जिससे लोगों को नित्यक्रिया में मदद मिलती है।

धार्मिक आयोजनों में सहभागिता

पार्षद मनु जायसवाल धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। शहर में प्रतिष्ठित दुर्गा पूजा समितियों में से एक के कर्ताधर्ता मनु ही हैं। उनके देखरेख में नेशनल मेडिकल के बगल में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां होने वाले मॉ भगवती जागरण का इंतज़ार पूरे शहर को रहता है। शहर के प्रतिष्ठित प्राचीन काली मंदिर को सुविधा सपन्न बनाने में भी पार्षद का योगदान है। हर साल यहां भव्य शोभा यात्रा निकलती है। छठ के कार्यक्रम में भी पार्षद की सक्रिय सहभागिता रहती है। पार्षद द्वारा हर साल यादगार होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाता है।

वार्ड एक नजर में

वार्ड की जनसंख्या: 8500 (2011 की जनगणना के मुताबिक)

वर्तमान में आबादी: 15000

वोटर: 8000

प्रमुख स्थल: काली मंदिर, एडी मॉल, वीनस मॉल, विजय सिनेमा, चौधरी स्वीट हाउस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story