×

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.12: गोरखपुर जनप्रिय विहार वार्ड के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, सबसे पहले पहुंचती है मुख्यमंत्री राहत से मदद की फाइल

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.12 Parshad: पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया मेरे वार्च में चमचमाती सड़क के साथ ही पेयजल के लिए ट्यूबवेल की स्थापना हो चुकी है।

Purnima Srivastava
Published on: 29 Oct 2022 11:05 AM GMT
Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.12 Parshad
X

गोरखपुर नगर निगम वार्ड संख्या 12 जनप्रिय विहार के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.12: गोरखपुर नगर निगम में जनप्रिय विहार वार्ड के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा लगातार तीन बार से चुनाव जीतते चले आ रहे हैं। आरक्षण के चलते एक बार परिस्थितियां बदलीं । तो उन्होंने मॉ रेखा वर्मा को चुनाव जीता लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिन्दु युवा वाहिनी से जुड़े ऋषि वर्तमान में नगर निगम में उपसभापति हैं। उनकी सक्रियता का अंदाजा इसी से होता है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के इच्छुक लोग सांसद-विधायक के बजाए इनके दरवाजे पर पहुंचते हैं। अभी तक ऋषि के प्रयास से 47 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से गम्भीर बीमारियों के लिए मदद मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री आवास और गोरखनाथ मंदिर से सटे वार्ड जनप्रिय विहार का नाम नये परिसीमन में दिग्विजयनाथ के नाम पर हो गया है। करीब 10 लाख की लागत से महंत दिग्विजयनाथ के नाम से गेट का निर्माण भी हुआ है। ऋषि जब पार्षद बने थे तो वार्ड में कई गड्ढे थे। जिसमें जलभराव होता था। लेकिन उनके प्रयास से नालियों का निर्माण हुआ है। सीसी सड़कें बनीं। जिससे यहां के नागरिकों को काफी हद तक जलभराव से निजात मिल चुकी है।

पार्षद की पहचान संघर्ष रही है। तरंग क्रासिंग बंद किये जाने को लेकर ऋषि के नेतृत्व में 2013 में बड़ा आंदोलन चला। जिसमें उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके साथ ही 2001 में ऋषि द्वारा वार्ड में स्लाटर हाउस को हटाने का मुद्दा उठाया गया। तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद स्लाटर हाउस हटा। अब वहां चमचमाती सड़क के साथ ही पेयजल के लिए ट्यूबवेल की स्थापना हो चुकी है। वर्तमान कार्यकाल में वार्ड में 4 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य हो चुके हैं। दो पार्कों का जीर्णोद्धार हो चुका है। लोगों को पेयजल को लेकर कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए पुराने ट्यूबवेल की मरम्मत हुई और तीन नये इलाकों में ट्यूबवेल को स्थापित किया गया। वार्ड की कमोवेश सभी प्रमुख सड़कों का निर्माण हो चुका है। जगेश्वर पासी से लेकर सुभाषनगर चौराहा, सुभाषनगर चौराहा से लेकर हड़हवा फाटक का निर्माण पार्षद की उपलब्धियों में शुमार है।

कोरोना में पार्षद की सक्रियता से वार्ड के लोगों को इलाज में मदद तो मिली ही, राशन की भी किल्लत नहीं हुई। कोरोना के दौरान बाहर से आए 150 से अधिक लोगों का राशन कार्ड बना। जिससे उन्हें सरकार की फ्री राशन योजना का लाभ मिल सका। पेंशन, दिव्यांग से लेकर अन्य कल्याणकारी योजनाओं आदि के लिए पार्षद रोज सुनवाई करते हैं।

दिव्यांग ऋतिक को मिली मदद

बिजली निगम की लापरवाही से वार्ड के मासूम ऋतिक झुलस गया था। जिसके बाद उसका हाथ काटना पड़ा था। पार्षद के प्रयास से ही 31 जनवरी, 2021 को विद्युत निदेशालय द्वारा 4.50 लाख रुपये का चेक भी मिला। कभी ऋतिक की हाथ की उंगलियां तो कभी उसकी आंख की पुतलियां साथ नहीं दे रही थीं। जिसकी वजह से उसका आधार कार्ड ही नहीं बन पा रहा था। लेकिन पार्षद के प्रयास से लखनऊ की टीम ने पहल की और ऋतिक का आधार कार्ड बना। अब उसे दिव्यांग पेंशन मिलती है। विभागीय अधिकारी कहते हैं कि 18 साल की उम्र के बाद से ही पेंशन मिल सकती है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story