×

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.20: गोरखपुर गिरधरगंज बाजार वार्ड-20 की पार्षद ममता सिंह, कोरोना ने तोड़ा, फिर भी समाजसेवा का जज्बा कायम

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.20 Parshad: नगर निगम से काम लेने में तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी विधायक निधि, पार्षद निधि से उन्होंने वार्ड में करोड़ों रूपये का काम कराया है।

Purnima Srivastava
Published on: 12 Oct 2022 7:17 AM GMT
Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.20 Parshad
X

गोरखपुर नगर निगम गिरधरगंज बाजार, वार्ड-20 की पार्षद ममता सिंह

Gorakhpur Nagar Nigam Ward No.20 Parshad: गोरखपुर नगर निगम के गिरधरगंज बाजार वार्ड की पार्षद ममता सिंह के लिए पांच साल का कार्यकाल काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। परिवार के मोर्चे पर उन्हें तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी जनता की सेवा में उन्होंने पूरे जोश से काम किया। कोरोना काल में उनके पति राघवेन्द्र सिंह के दाये आंख की रोशनी चली गई। लेकिन इसके बाद भी उनमें समाजसेवा के जज्बे को लेकर कोई नरमी नहीं दिखती। पति के साथ ही वार्ड के लोगों के साथ उनका सकारात्मक सरोकार बना हुआ है।

ममता देवी ने पांच साल पहले भाजपा के रणंजय सिंह जुगनू को रोमांचक मुकाबले में हराया था। नतीजतन उन्हें नगर निगम से काम लेने में तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी विधायक निधि, पार्षद निधि से उन्होंने वार्ड में करोड़ों रूपये का काम कराया है। पूरे वार्ड में अमृत योजना से सीवर लाइन और पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। कुछ काम ही अब बाकी है। इससे वार्ड के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। वहीं पाइप लाइन बिछने से लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो रहा है। वार्ड में करीब 70 लाख रूपये की लागत से तीन पार्कों का निर्माण हुआ है। लाल बहादुर शास्त्री पार्क, स्व.राहुल पार्क और योगी पार्क के विकसित होने से बुजुर्गों के साथ बच्चों को खेलने का मैदान मिल गया है। पार्षद ममता सिंह का कहना है कि पति राघवेंद्र सिंह के साथ कोरोना काल में जनता की सेवा की। पति स्वयं सेनेटाइजेशन के लिए निकल जाते थे। उन्हें कोरोना के बाद ब्लैक फंगस हुआ। जिसके बाद उनके एक आंख की रोशनी चली गई। इसके बाद भी समाजसेवा को लेकर प्रण पर अडिग हूं। वार्ड का विकास हर हाल में होगा।

विधायक निधि से हुए 50 लाख रूपये के काम

राज्यसभा सांसद डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल के विधायक रहते हुए गिरधरगंज वार्ड में 50 लाख रूपये की लागत से दो सड़कों का निर्माण हुआ है। वार्ड के न्यू कालोनी सिंघाड़िया और पार्वती नगर में 25-25 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण हुआ है। इसके साथ ही वार्ड में त्वरित आर्थिक विकास योजना से सड़क और नाला निर्माण को लेकर डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है।

ऐतिहासिक महादेव झारखंडी मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार

पार्षद के पहल पर पर्यटन विभाग द्वारा ऐतिहासिक महादेव झारखंडी मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है। करीब 70 लाख रूपये की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। मंदिर में शिवरात्रि में बड़ा मेला लगता है। जहां लाखों श्रद्धालु मत्था टेकते हैं।

जरुरतमंदों को मिला पेंशन

वार्ड में जरुरतमंदों को पेंशन की सुविधा मिली है। वार्ड में 110 लोगों को वृद्धा पेंशन, 180 को विधवा पेंशन और 20 को दिव्यांग पेंशन पार्षद के प्रयास से मिला है। इसके साथ ही 200 से अधिक लोगों को पीएम आवास की सुविधा भी मिली है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story