Gorakhpur News: पति और दो बच्चों की गला रेतकर नृशंस हत्या, महिला ने ऐसे रची साजिश

Gorakhpur News: शनिवार की देर रात एक महिला ने पति समेत दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी।

Purnima Srivastava
Published on: 26 Feb 2023 7:34 AM GMT
Murder in Gorakhpur
X

Murder in Gorakhpur (File Photo)

Gorakhpur news: गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र के शहबाजगंज में शनिवार की देर रात एक महिला ने पति समेत दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची सहज़नवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। लोगों में चर्चा है कि महिला ने अवैध संबंध के चलते हत्या की है।

सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं पांच सहबाजगंज निवासी 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता पुत्र स्व. मेल्हू गुप्ता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र आर्यन व पीहू उर्फ आरो थे। करीब आठ माह पहले संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी नीलम से उसकी दूसरी शादी हुई थी। आरोपित नीलम की भी दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे एक पुत्री है। शादी होने के बाद नीलम अपनी पुत्री के साथ अवधेश के घर आ गई और पति व सौतेले बेटों के साथ रहने लगी। दूसरे पति और सौतेले बेटे की हत्या में गिरफ्तार नीलम को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसकी 12 साल की बेटी को ननिहाल के लोग अपने साथ ले गए। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि अवधेश की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी उसके पास से बरामद कर लिया गया है।

हत्या कर खुद दी पुलिस को सूचना

शनिवार की रात महिला ने खुद डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि मुंह बांधे कुछ लोग घर पर उसके पति और बेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के बताए कमरे को खोला तो अवधेश और उसके दोनों पुत्र आर्यन और आरो खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे। पुलिस तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां अवधेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल बच्चों ने मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नीलम के पहले पति की लेहड़ा देवी मंदिर जाते समय सड़क हादसे में कैंपियरगंज में 2012 में मौत हो गई थी। उसने 2019 में अवधेश गुप्ता से दूसरी शादी की थी। अवधेश की पहली पत्नी की वर्ष 2018 में कैंसर से मौत हुई थी।

हत्या के बाद नीलम ने पति को चरित्रहीन बताया

नीलम ने पुलिस को बताया कि पहले पति से उसकी 12 साल की बेटी है, दूसरे पति की उस बेटी पर बुरी नजर थी, वह उसके साथ संबंध बनाना चाहता था। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। मासूम बच्चों की हत्या पर महिला का कहना है, बच्चों ने पिता की हत्या होते देख लिया था, बाद में वह इस हत्या का बदला लेते और संपत्ति में उसकी बेटी को कोई हिस्सा नहीं मिलता, इसलिए उन्हें भी उसने मार दिया।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh from Kanpur. I Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During my career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story