×

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने फूंका कन्हैया कुमार का पुतला

Admin
Published on: 11 March 2016 12:30 PM GMT
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने फूंका कन्हैया कुमार का पुतला
X

गोरखपुर: शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का पुतला फूंका। भारतीय सेना के जवानों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले कन्हैया कुमार के बयान से गोरखपुर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स काफी गुस्से में हैं। स्टूडेंट्स ने सेना के जवानों पर कश्मीर में दुष्कर्म करने का आरोप लगाने पर कन्हैया कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

कन्हैया कर रहा है सैनिकों को बदनाम

जेएनयू मसले पर भाजपा नेता साध्वी प्राची ने कहा कि कन्हैया कुमार देश के सैनिकों को बदनाम करने की घिनौनी साजिश कर रहे हैं। कन्हैया कुमार जेल जाने के बाद भी नहीं सुधरे हैं। बरेली में साध्वी ने कहा कि कन्हैया कुमार, कांग्रेस के राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और हार्दिक पटेल जैसे लोगों का गैंग चला रहे हैं जो देश के सैनिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को दागदार कर रहा है। उन्होंनें कहा कि तसलीमा नसरीन ने भी अपनी किताब में जिक्र किया है कि वामपंथियों ने ही सबसे ज्यादा महिला शोषण किया है।

Admin

Admin

Next Story