×

Gorakhpur: राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य जीतने वाले विजय कुमार यादव को गुरु गोरखनाथ स्पोर्ट्स फ़ेलोशिप से नवाजेगा गोरखपुर विश्वविद्यालय

Gorakhpur: कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक हासिल करने वाले गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक के छात्र विजय कुमार यादव की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।

Purnima Srivastava
Published on: 2 Aug 2022 5:14 PM GMT
Gorakhpur University to award Guru Gorakhnath Sports Fellowship to Vijay Kumar Yadav, who won bronze in Commonwealth Games
X

गोरखपुर: राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य जीतने वाले विजय कुमार यादव

Gorakhpur: इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे 18वें कॉमनवेल्थ गेम्स (18th Commonwealth Games) में कांस्य पदक हासिल करने वाले गोरखपुर विश्वविद्यालय (Gorakhpur University) के परास्नातक के छात्र विजय कुमार यादव (Vijay Kumar Yadav) की उपलब्धि पर कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजय यादव ने विश्वविद्यालय के गौरव को बढ़ाने के साथ बाबा गोरखनाथ की धरती को भी गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय द्वारा विजय कुमार यादव को गुरु गोरखनाथ स्पोर्ट्स फेलोशिप (Guru Gorakhnath Sports Fellowship) से नवाजा जायेगा।

कुलपति ने बताया कि यह फेलोशिप कार्य परिषद से पूर्व में ही मंजूर है। विजय के पदक से जूडो को नई पहचान मिलेगी। विजय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबंध श्री गुरुकुल महाविद्यालय ददरी बड़हलगंज के छात्र हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए कई बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। निश्चित ही इस तरह की उपलब्धियां किसी भी खिलाड़ी द्वारा कई वर्षों तक बहाये गए पसीने का प्रतिफल होता है। लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित विजय कुमार की इस उपलब्धि पर गोरखपुर विश्वविद्यालय का हर छात्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

100 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग में मदद कर रहा है विश्वविद्यालय

उन्होंने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस की स्थापना करने के साथ ही एक करोड़ की स्पोर्ट्स फेलोशिप प्रदान की जा रही है। इसमें 100 खिलाड़ियों को श्री गुरू गोरखनाथ स्पोर्ट्स फेलोशिप के अंतर्गत रहने, भोजन, निशुल्क प्रशिक्षण के साथ ट्यूशन फीस का खर्च विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा वहन किया जा रहा है।

एक फेलोशिप टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित करने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के नाम पर दी जा रही है। नीरज चोपड़ा फेलोशिप के अंतर्गत चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को निशुल्क शिक्षा, भोजन, निवास, किट के साथ एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण की व्यवस्था और 10 हजार रुपये प्रतिमाह का लिविंग एक्सपेंस प्रदान किया जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story