×

Gorakhpur News: ये कैसा सेल्फ डिफेंस, भौकाल के लिए लाइसेंस असलहों से अब तक 14 मर्डर

Gorakhpur News: गोरखपुर में पिछले 10 साल में लाइसेंसी असलहे से 14 हत्याएं हुई हैं। वहीं हत्या के प्रयास की घटनाएं भी 15 हुई हैं।

Purnima Srivastava
Published on: 10 March 2025 7:57 AM IST (Updated on: 10 March 2025 7:58 AM IST)
Gorakhpur News
X

Gorakhpur News (Image From Social Media)

Gorakhpur News: लोग लाइसेंसी असलहा सुरक्षा के लिए लेते हैं, लेकिन आकड़े तस्दीक कर रहे हैं कि लोग भौकाल में न सिर्फ फायर कर रहे हैं, बल्कि लोगों की जान भी ले रहे हैं। गोरखपुर में पिछले 10 साल में लाइसेंसी असलहे से 14 हत्याएं हुई हैं। वहीं हत्या के प्रयास की घटनाएं भी 15 हुई हैं। गोरखपुर के बाद देवरिया में हत्या की 12 और हत्या के प्रयास की 14 घटनाएं हुई हैं। गोरखपुर पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी असलहों का गलत उपयोग करने वाले 500 लोगों के लाइसेंस को निरस्त किया गया है।

गोरखपुर मंडल के चार जिलों गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज में शौकिया या दिखावे के लिए लाइसेंसी हथियारों से 69 लोगों पर फायर किया है। जिसमें 27 की जान चली गई। वहीं, 41 लोग गोली लगने से घायल हो गए। मंडल के चार जिलों में सबसे ज्यादा गोरखपुर जिले में लाइसेंसी असलहे जारी किए गए हैं। इनकी संख्या 21 हजार से भी ज्यादा है। यही वजह है कि यहां लाइसेंसी असलहे से वारदात की घटनाएं भी अन्य जिलों से ज्यादा है।

अवैध असलहों से गोरखपुर में 84 हत्याएं

अवैध असलहों ने भी काफी लोगों की जानें ली हैं। पिछले दस साल के आंकड़ों की बात करें तो अकेले गोरखपुर में ही अवैध असलहे से 84 लोगों की हत्या हुई और हत्या के प्रयास में 297 घटनाएं सामने आई। जबकि देवरिया में अवैध असलहे से 26 लोगों की हत्या हुई तो 62 लोग गोली लगने से घायल हुए। कुशीनगर में अवैध असलहे से 11 की हत्या और हत्या के प्रयास की 25 घटनाएं सामने आईं, वहीं महराजगंज में अवैध असलहे से हत्या की 9 घटनाएं दस साल में सामने आईं जबकि हत्या के प्रयास की 33 मामले सामने आए हैं। सवाल उठता है कि गोरखपुर मंडल में अवैध असलहा कहां से पहुंच रहा है। पुलिस के सूत्र बता रहे हैं कि अभी भी बिहार का मुंगेर जिला सबसे बड़ा अवैध असलहों का सप्लायर है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story