×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Gorakhpur: खुद से तीन गुनी अधिक उम्र की बुजुर्ग महिला से रेप, विरोध करने पर पीटा, अब इस हाल में है पीड़िता

Gorakhpur News: एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, 'युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।'

Purnima Srivastava
Published on: 16 Dec 2023 1:29 PM GMT
Gorakhpur News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Gorakhpur News: किसी शख्स पर जब हैवानियत हावी हो जाती है तो उसका हश्र कुछ वैसा ही होता है, जैसा गोरखपुर जिले में सहजनवां क्षेत्र में हुआ है। यहां 22 साल के एक युवक ने 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत की। विरोध करने पर दुष्कर्म को अंजाम दिया। बचाव के दौरान महिला को गंभीर चोट आई। हल्ला मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की रिश्तेदारी में 19 दिसम्बर को एक मांगलिक कार्यक्रम है। शनिवार (16 दिसंबर) की सुबह करीब 4 बजे महिलाएं एकत्र होकर कार्यक्रम के लिए गीत गा रही थीं। उसी दौरान 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला नित्यकर्म के लिए बगल के खेत की तरफ चली गई। आरोप है कि उसी दौरान गांव के एक युवक जिसकी उम्र करीब 22 साल है, उसने महिला के साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो वह मुंह दबाकर जबरदस्ती करने लगा। दुष्कर्म के बाद युवक ने महिला से मारपीट भी की। जिससे महिला को गंभीर चोट आई है।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण

आरोपी युवक के चंगुल से खुद को छुड़ाकर महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण उस तरफ दौड़े। सभी ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। गांव के लोगों ने पूरी सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने आई।

घायल महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज

गिरने से घायल हुई पीड़िता को सीएचसी सहजनवां लेकर पुलिस पहुंची। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (SP North Jitendra Kumar Srivastava) ने बताया कि, 'युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उसका बयान लिया जाएगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story