×

Gorakhpur News: Hit and Run में 3 मौतों के बाद टूटी पुलिस की नींद

Gorakhpur Hit and Run Case: दो मामलों में तीन मौतों के बाद ट्रैफिक पुलिस से लेकर विभिन्न थानों की पुलिस की नींद टूटी है। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से शरीर में अल्कोहल की मात्रा की जांच की।

Purnima Srivastava
Published on: 12 March 2024 4:22 PM GMT
मंगलवार की रात ट्रैफिक पुलिस वालों ने कार को रोक के ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया।
X

मंगलवार की रात ट्रैफिक पुलिस वालों ने कार को रोक के ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हिट एंड रन के दो मामलों में तीन मौतों के बाद ट्रैफिक पुलिस से लेकर विभिन्न थानों की पुलिस की नींद टूटी है। मंगलवार की रात ट्रैफिक पुलिस वालों ने कार को रोक के ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से शरीर में अल्कोहल की मात्रा की जांच की। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक नशे में मिले। जिनका पुलिस ने चालान कर दिया।

6 लोगों की हुई थी मौत

गोरखपुर में रविवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर तेज रफ्तार कार ने 6 युवकों को रौंद दिया। इसमें 3 की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर है। गोरखनाथ रोड पर टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक करीब 100 फीट उछलकर दूर गिरा। हिट एंड रन का शिकार मोइन और अकील की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार सवार को CCTV फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, पुलिस ने कार कब्जे में लेते हुए आरोपी सूर्य प्रताप सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय है। मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार में जाम छलकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान नौकायन केन्द्र, गोलघर, मेडिकल रोड, मोहद्दीपुर, असुरन पर दर्जनों लोगों की जांच की गई।

दो महीने में हुए 188 हादसे, 74 की मौत

गोरखपुर में सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के बाद शहर में वाहनों की रफ्तार बेलगाम हो गई है। इससे हिट एंड रन के मामले बढ़ रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से जारी आकड़े के मुताबिक, बीते वर्ष 2023 में कुल 1284 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें कुल 494 लोगों की जान चली गई। जबकि 212 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जबकि वर्ष 2024 में जनवरी और फरवरी माह में कुल 188 घटनाएं हुईं, जिनमें 74 ने अपनी जान गंवा दी। वर्ष 2023 के जनवरी माह में 84 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 31 लोगों की मृत्यु हुई। जबकि 23 लोग गंभीर हुए। फरवरी माह में हुई 124 घटनाओं में 54 लोगों की जान गई।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story