×

Gorakhpur News: पंकज चौधरी के विरोध में प्रचार करने निकले अमन मणि, किया जीत का दावा

Gorakhpur News: सातवीं जीत की तलाश में जुटे पंकज को वीरेन्द्र चौधरी के कड़ी टक्कर मिल रही है। शुक्रवार को पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने वीरेन्द्र चौधरी के साथ प्रचार किया।

Purnima Srivastava
Published on: 24 May 2024 11:26 AM GMT (Updated on: 24 May 2024 1:44 PM GMT)
Gorakhpur News
X

प्रचार करते अमन मणि त्रिपाठी। (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज लोकसभा सीट की जंग बेहद रोचक हो गई है। पिछली बार 3.40 लाख से अधिक के अंदर से जीते भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को गर्मी में पसीना बहाना पड़ रहा है। मधुमिता कांड के सजायाफ्ता अमर मणि त्रिपाठी का परिवार उनके विरोध में प्रचार को उतर गया है। अमर मणि के बेटे अमन मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी के पक्ष में प्रचार किया। अमन कहते हैं कि पूरे प्रदेश में सपा और कांग्रेस की आंधी चल रही है। वीरेन्द्र को बड़ी जीत मिलेगी। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं। आलाकमान के निर्देश पर प्रचार कर रहा हूं।

पंकज और वीरेंद्र चौधरी के बीच सीधा मुकाबला

महराजगंज सीट पर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी के बीच सीधी टक्कर है। वीरेन्द्र चौधरी कांग्रेस के प्रदेश में इकलौते विधायक हैं। फरेंदा से विधायक वीरेन्द्र चौधरी को कांग्रेस ने दिग्गज पंकज चौधरी के मुकाबले उतारा है। सातवीं जीत की तलाश में जुटे पंकज को वीरेन्द्र चौधरी के कड़ी टक्कर मिल रही है। शुक्रवार को पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने वीरेन्द्र चौधरी के साथ प्रचार किया। बता दें कि अमन के चिर प्रतिद्धंदी पूर्व विधायक कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह भी वीरेन्द्र चौधरी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।


छह जीत हासिल कर चुके हैं पंकज चौधरी

कांग्रेस ने महराजगंज में 2009 में कांग्रेस आखिरी बार जीत दर्ज की थी और पूर्व सांसद हर्षवर्धन निर्वाचित हुए थे। इसके बाद लगातार दो चुनावों में कांग्रेस को जीत का स्वाद नहीं मिला और इस बार पार्टी को जीत का इंतजार है। महराजगंज में हुए 17 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पांच बार सफलता मिली है। पार्टी ने 1962, 1967, 1980, 1984 व 2009 में जीत मिली थी। 1962 व 1967 में महादेव प्रसाद, 1980 में कांग्रेस इंदिरा से अशफाक हुसैन, 1984 में जितेन्द्र सिंह व 2009 में हर्षवर्धन कांग्रेस से विजयी हुए थे। इसके अलावा छह बार भाजपा, एक बार सपा व एक बार जनता दल के खाते में महराजगंज की सीट गई है। पिछले दो चुनावों से यह सीट लगातार भाजपा के खाते में जा रही है। 2014 व 2019 में पंकज चौधरी ने लगातार कमल खिलाया है। 2019 में भाजपा के पंकज चौधरी 726349 वोट पाकर विजयी हुए तो सपा के अखिलेश सिंह 385925 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 72516 वोट मिले थे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story