TRENDING TAGS :
Gorakhpur: पति के खुदकुशी करते ही पत्नी ने छत से कूदकर दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Gorakhpur: रविवार सुबह संचिता शरण (28) पुत्री रामशरण बिस्मिल ने छत से कूदकर आत्महत्या कर लिया। संचिता शरण (28) सचित हॉस्पिटल पार्क रोड सिविल लाइंस थाना कैंट में रहने वाली थी।
पति के खुदकुशी करते ही पत्नी ने छत से कूदकर दे दी जान (न्यूजट्रैक)
Gorakhpur News: जनपद में रविवार को दंपती ने खुदकुशी कर लिया। दंपती के खुदकुशी करने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दंपती ने अलग-अलग जगह पर खुदकुशी की है। जहां पति ने सारनाथ में आत्महत्या कर लिया। वहीं पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने घर की छत से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह संचिता शरण (28) पुत्री रामशरण बिस्मिल ने छत से कूदकर आत्महत्या कर लिया। संचिता शरण (28) सचित हॉस्पिटल पार्क रोड सिविल लाइंस थाना कैंट में रहने वाली थी। संचिता के पिता डॉ. राम शरण मशहूर मनोचिकित्सक हैं। संचिता शरण के पति हरीश बागेश पुत्र रामस्वामी मालवीय निवासी बाढ़ पटना बिहार के रहने वाले थे।
हरीश बागेश छह जुलाई को सारनाथ गए थे। जहां उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। पति के खुदकुशी की जानकारी मिलते ही संचिता ने भी छत से कूदकर खुदकुशी कर लिया। हालांकि अभी तक दंपती के खुदकुशी करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गयी। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।