×

Gorakhpur News: घर में अकेली महिला से रेप करने की कोशिश, शोर मचाया तो जिंदा जलाने का प्रयास

Gorakhpur News: सिकरीगंज के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जलाने के प्रयास मामले में महिला को कई चोटें भी आई हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

Purnima Srivastava
Published on: 16 Jun 2024 1:51 AM GMT (Updated on: 16 Jun 2024 2:08 AM GMT)
Gorakhpur News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिलाओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के सिकरीगंज इलाके में घर में अकेली सो रही महिला से रेप का प्रयास करने और शोर मचाने पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर जिंदा जलाने के प्रयास का मामला प्रकाश अया है। घटना को अंजाम देने वाला युवक गांव का ही है। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है।

सिकरीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता शुक्रवार की रात घर में अकेली थी। इस बीच मौका पाकर गांव का एक युवक घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिना ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया। यह बात युवक को नागवार गुजरी। उसके हत्या करने के नीयत से महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर जलाने का भी प्रयास किया। डरी सहमी महिला ने किसी तरह रात में ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। रेप और हत्या के प्रयास की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तहरीर पर गांव के रहने वाले आरोपी पन्नेलाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

युवक की जबरदस्ती से महिला को लगीं चोटें

सिकरीगंज के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जलाने के प्रयास मामले में महिला को कई चोटें भी आई हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि घर में घुसकर दुष्कर्म करने और ज्वलनशील पदार्थ से जलाने के प्रयास में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित गांव का ही रहने वाला है। महिला से युवक के पहले से संबंध की बात सामने आ रही है। हर पहलू पर जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story