×

Gorakhpur: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पति ने विरोध किया तो दबंगों ने कर दी फायरिंग

Gorakhpur Crime: 15 मई की रात 9.30 बजे के करीब वह अपने गाय को बांधने के लिए गई थी। तभी अंधेरे में मौजूद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। द

Purnima Srivastava
Published on: 18 May 2024 2:10 AM GMT
Gorakhpur crime
X

Gorakhpur crime   (photo: social media )

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिलाओं से दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले थम नहीं रहे हैं। गोरखपुर के चिलुआताल में महिला से दबंगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पति ने विरोध किया तो दबंगों ने फायरिंग की दी। वहीं रामगढ़ थाना क्षेत्र में भागलपुर गांव में छत पर उतरकर युवती से छेड़खानी और माता-पिता पर लाठी-डंडा से हमला करने का मामला सामने अया है।

महिला ने तहरीर में लिखा है कि 15 मई की रात 9.30 बजे के करीब वह अपने गाय को बांधने के लिए गई थी। तभी अंधेरे में मौजूद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। दुष्कर्म की कोशिश करने लगे तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर थोड़ी ही दूर पर मौजूद पति बचाने के लिए आ गए। पति के आते ही आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे उनके कान से खून निकलने लगा। आरोपी तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार की रात में रामपुर चक निवासी प्रिंस यादव, शुभम यादव, आकाश यादव, आदर्श यादव पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश, छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

छत से चुपके से कमरे में आया, करने लगा छेड़खानी

रामढ़ताल इलाके के भागलपुर गांव में छत पर उतरकर युवती से छेड़खानी और माता-पिता पर लाठी-डंडा से हमला करने का मामला सामने आया है। भागलपुर निवासी युवक का कहना है कि घर से कुछ दूरी पर रहने वाला राहुल चौधरी 15 मई की रात को अपने छत पर से मेरे छत पर उतर आया। राहुल चौधरी छत पर उतरने के बाद बहन से छेड़खानी करने लगा। पुलिस के पास पहुंचने वाले थे, तभी माता द्वारा फाटक खोले। इसी दौरान राहुल के दो-तीन मित्र हमारे माता को लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर भाई का सिर पर चोट लगा तथा माता की हाथ टूट गया। पुलिस ने राहुल चौधरी और उसके दो-तीन अज्ञात दोस्तों पर केस दर्ज किया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story