Gorakhpur News: तिरंगा यात्रा निकाल बोले भाजपाई, पीएम मोदी ने दुनिया में बढ़ाया तिरंगे का मान

Gorakhpur News: क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले स्वतंत्रता दिवस के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी हुआ करती थी। लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली, स्वतंत्रता दिवस पर जन जन की भागीदारी हो रही है।

Purnima Srivastava
Published on: 13 Aug 2024 1:37 PM GMT
Gorakhpur News
X

Gorakhpur News

Gorakhpur News: भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर इकाई की अगुवाई में मंगलवार को जिला जेल से असुरन होते हुए माता काली मंदिर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का उदघोष कर नागरिकों में राष्ट्र भक्ति का जज्बा भरा। तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय शामिल रहे।

तिरंगा यात्रा के समापन पर अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले स्वतंत्रता दिवस के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी हुआ करती थी। लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली, स्वतंत्रता दिवस पर जन जन की भागीदारी हो रही है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश ही नहीं, पूरी दुनिया में तिरंगा का मान और शान बढ़ाने का कार्य किया है। गोरखपुर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम किया। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला जेल से हुआ।

इससे पहले अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा जिला जेल से होते हुए असुरन चौराहा, धर्मशाला ओवरब्रिज से होते हुए गोलघर कालीमंदिर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा परिसर में पहुंची, जहां माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर समापन हुआ। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा अभियान प्रमुख व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय,सह संयोजक मनोज अग्रहरि, राहुल श्रीवास्तव,डॉ सत्येंद्र सिंन्हा, डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, शशिकांत सिंह, अमिता गुप्ता,रजत गुप्ता, कर्मवीर सिंह, अभिनव ऐबट, शिवम् राय, कृष्णा तिवारी, विशाल सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, शशांक द्विवेदी, शिवम् सिन्हा, हर्ष गुप्ता, प्रदीप निषाद, अजीत सिंह, अरुण सिंह, मनीष सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, सिद्धान्तों घोष, सतसुकृत, अजय मणि त्रिपाठी, आनंद अग्रहरि, रमेश चंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार, श्वेता श्रीवास्तव सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने क्षेत्रीय कार्यालय पर तिरंगा झंडा लगा कर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा द्वारा हर घर में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को घर घर संपर्क करके नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह करना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव , शिवसागर तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पांडेय, राहुल तिवारी, विवेकानंद वर्मा, कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा, सोमेश्वर पांडेय, अनादि प्रिय पाठक, सुधाकर यादव, संदीप पाण्डेय, मधुसूदन पाण्डेय, दिनेश सिंह, बाबू राम राव, अभिनव मिश्रा निहाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story