Gorakhpur News: कोलकाता घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च, मरीज नहीं देखेंगे डॉक्टर

Gorakhpur News: क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ अमानवीय कृत्य हुआ और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। यह बहुत ही निंदनीय घृणित घटना है। मानवता के लिए शर्मनाक है।

Purnima Srivastava
Published on: 16 Aug 2024 4:57 PM GMT
Gorakhpur News
X

 Gorakhpur News (Pic: Newstrack) 

Gorakhpur News: कोलकाता की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता के नेतृत्व में गोलघर स्थित चेतना तिराहे से कैंडल मार्च निकाला गया। महिलाओं ने काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ आईएमए के डॉक्टरों ने 17 अगस्त को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। चिकित्सकों का कहना है कि वह इस दौरान इमरजेंसी मरीजों को ही देखेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ अमानवीय कृत्य हुआ और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। यह बहुत ही निंदनीय घृणित घटना है। मानवता के लिए शर्मनाक है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो अपने प्रदेश के महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकतीं। उन्हें अपने पद पर रहने की कोई हकदार नहीं है। ऐसे मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। विरोध करने वालों में शामिल पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि बंगाल में महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बंगाल की सरकार इस संवेदनशील मामले में जिस तरीके से एप्रोच कर रही है। वह ठीक नहीं है। वहां सत्ताधारी दल के गुंडे अस्पताल में साक्ष्य मिटाने को उतारू हैं। विरोध करने वालों में जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, रंजूला रावत, अनुपमा पाण्डेय, रेनू पाण्डेय, पूजा गुप्ता, चन्दा, ममता गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।

17 अगस्त में मरीज नहीं देखेंगे डॉक्टर

कोलकाता में रेप के बाद हत्या मामले की गम्भीरता को देखते हुए गोरखपुर के चिकित्सकों ने 17 अगस्त को कार्यबहिष्कार का निर्णय लिया है। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ.अजीज अहमद के क्लिनिक के बाहर सूचना चस्पा कर दिया है। जिसपर लिखा है कि उनके क्लीनिक पर सिर्फ इमरजेंसी मरीजों को देखा जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर एम्स के डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाला की घटना मानवता पर कलंक है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story