Gorakhpur News: SP के प्रत्याशी घोषणा के साथ BJP ने खोला केन्द्रीय चुनाव कार्यालय, नहीं दिखे सांसद रवि किशन

Gorakhpur News: शहर के गांधी गली में भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय का शुभारंभ पूर्व मंत्री और विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद ने फीता काटकर किया।

Purnima Srivastava
Published on: 31 Jan 2024 12:52 PM GMT
gorakhpur news
X

गोरखपुर में भाजपा ने खोला केन्द्रीय चुनाव कार्यालय (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर तेजी दिखाते हुए गोरखपुर सीट से काजल निषाद के नाम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में शहर के गांधी गली में भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय का शुभारंभ पूर्व मंत्री और विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद ने फीता काटकर किया। इसके बाद कार्यालय में लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में हुई। हालांकि इस दौरान सांसद रवि किशन नहीं दिखे।

कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव निर्मित संसद भवन में पहला बिल के रूप में महिला आरक्षण बिल पास करा कर इसका प्रमाण दिया है। मोदी सरकार बनते ही निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया, राशन कार्ड में मुखिया के रूप में महिलाओं को रखा गया। इसके साथ ही निशुल्क शौचालय, आवास, बिजली पानी यहाँ तक कि राशन की भी व्यवस्था मोदी और योगी सरकार ने करके पेट भरने का काम किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की सरकारें सिर्फ नारा दिया करती थीं लेकिन मोदी योगी सरकार जय जवान जय किसान जय विज्ञान को साकार कर रहे हैं।

भाजपा संगठन के बल पर चुनाव लड़ती हैः क्षेत्रीय अध्यक्ष

सपा द्वारा अभिनेत्री काजल निषाद को गोरखपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा में संगठन चुनाव लड़ता है। बूथ से लेकर मंडल स्तर तक हमारी मजबूत संरचना है। सभी लोकसभा सीटों पर 31 तक चुनाव कार्यालय खुल गया है। भाजपा अपने अभियान को पूरी संजीदगी से चला रही है। जनता के सेवा के लिए चल रही योजनाओं को हम लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं। अपने समय से संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों की घोषणा कर देगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि किस दल ने किस प्रत्याशी को घोषित किया इसे हमें देखने की जरूरत नहीं है। भाजपा पूरे पांच साल अपने कार्यों और योजनाओं के जरिये लोगों के बीच सक्रिय रहती है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story