×

Gorakhpur: लंबे समय बाद सड़क पर उतरे भाजपाई, बोले- कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद भ्रष्टाचार की गारंटी

Gorakhpur News: बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि, 'कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस के सांसद, विधायक अवसर मिलते ही सिर्फ जनता की गाढ़ी कमाई को लूटते है। ये लोग सिर्फ भ्रष्टाचार की गारण्टी ही देते हैं।'

Purnima Srivastava
Published on: 9 Dec 2023 1:04 PM GMT
Gorakhpur News
X

गोरखपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन (Social Media) 

Gorakhpur News : झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के आवास से 300 करोड़ रुपए की बरामदगी को भाजपा मुद्दा बनाती दिख रही है। शनिवार (09 दिसंबर) को भाजपा के नेता लंबे समय बाद सड़क पर उतरे और कांग्रेस का पुतला फूंका। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि, 'कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। इनके सांसद और विधायक भ्रष्टाचार की गारंटी हैं।'

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द की अगुआई में नगर निगम से विरोध प्रदर्शन करते हुए गोलघर चौराहे पर पहुंचकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का सांकेतिक पुतला दहन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस के सांसद, विधायक अवसर मिलते ही सिर्फ जनता की गाढ़ी कमाई को लूटते है। ये लोग सिर्फ भ्रष्टाचार की गारण्टी ही देते हैं।

राय बोले- ऐसे सांसद तत्काल बर्खास्त हों

राय ने कहा कि ऐसे सांसद तत्काल बर्खास्त हो। सोनिया गांधी और राहुल गांधी देशवासियों से माफी मांगे। व्यापारी नेता अनूप किशोर अग्रवाल ने कहा कि झारखण्ड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू विभिन्न कारोबारी स्थलों पर ईडी के छापे में लगभग 300 करोड़ से अधिक के अवैध नगद धनराशि बरामद हुई। यह साबित करती है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है।

पुतला फूंकने के दौरान इनकी रही मौजूदगी

जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अच्युतानंदन शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, महामंत्री, देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, बृजेश, मणि मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, संजय सिंह, हरिकेश राम त्रिपाठी, डॉ सदानन्द शर्मा, केएम मझवार, अनूप किशोर अग्रवाल, सिद्धांतों घोष, अजय श्रीवास्तव, अजय मणि त्रिपाठी, अष्टभुजा श्रीवास्तव, अमितेश्वर पांडे, गौरव तिवारी, अवधेश अग्रहरि, रणविजय सिंह मुन्ना, समरेंद्र सिंह, सुरेंद्र चौबे, कृष्ण कुमार, अमृतलाल भारती, पदमा गुप्ता, पूर्व महापौर डॉक्टर सत्या पांडे, पार्षद अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, अशोक मिश्रा, संतराज शर्मा, मनोज जायसवाल, रामानन्द यादव, नरेन्द्र सिंह, नीरज दुबे, धर्मेन्द्र सिंह, विक्की कुकरेजा, पालीवाल, अनिल कुमार, हरिनारायण सिंह गोला, अश्वनी सिंह लकी, महेन्द्र प्रताप सिंह, आशुतोष पांडेय, मीना, वीरू, मनोज श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, अनिल, अनुराग आदि उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story