Gorakhpur News: सदस्यता अभियान को लेकर रिकॉर्ड बनाने की ओर भाजपा, गोरखपुर क्षेत्र में इन्हें मिली जिम्मेदारी

Gorakhpur News: भाजपा समय की जरूरत है। इसलिए पार्टी के पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनाने में अपना सांगठनिक कौशल दिखाना चाहिए।

Purnima Srivastava
Published on: 16 Oct 2024 8:06 AM GMT
BJP regional president Sahajanand Rai
X

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय  (photo: social media )

Gorakhpur News: भाजपा के सांगठनिक चुनाव के दृष्टिगत बुधवार से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई। इस निम्मित क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सभी जिलों के सदस्यता प्रमुख और सत्यापन के लिए लगाए गए पदाधिकारियों के साथ वर्चुवल बैठक की।

सर्वप्रथम क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्राथमिक सदस्यता अभियान की प्रगति की जिलेवार जानकारी ली। बोले, सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य अभी 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच सक्रिय सदस्य बनाने के लिए फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने का कार्य पार्टी के पदाधिकारी करेंगे। कहा कि भाजपा के सक्रिय सदस्य सांगठनिक ढांचा के नींव होते हैं। मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पद के हकदार सक्रिय सदस्य ही होते हैं। भाजपा समय की जरूरत है। इसलिए पार्टी के पदाधिकारियों को सक्रिय सदस्य बनाने में अपना सांगठनिक कौशल दिखाना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वालों तथा सामाजिक आधार को सक्रिय सदस्य बनाने में ध्यान रखने की जरूरत बताई। पूर्व राज्यसभा सदस्य व सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय संयोजक जयप्रकाश निषाद ने सभी के प्रति आभार जताते हुए जरूरी सुझाव दिए। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष व सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक राहुल श्रीवास्तव ने किया।

जिलेवार सत्यापन की मिली जिम्मेदारी

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने प्राथमिक सदस्यता के सत्यापन के लिए पार्टी के पदाधिकारियों को जिलेवार जिम्मेदारी दी है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन के अनुसार गोरखपुर महानगर में पूर्व जिलाध्यक्ष सेतुभान राय, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, गोरखपुर जिला में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शुक्ला, महराजगंज में पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी शिवेंद्र सिंह, कुशीनगर में पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, देवरिया में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय शाही, बस्ती में पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, पवन कसौधन, सिद्धार्थनगर में पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, लालजी त्रिपाठी, संत कबीर नगर में क्षेत्रीय संयोजक कृष्णनाथ राय, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल पाल, आजमगढ़ में पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे, प्रेम प्रकाश राय, लालगंज में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, मऊ में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, दुर्गविजय राय, बलिया में सुनील गुप्ता क्षेत्रीय महामंत्री, प्रदीप सिंह जिला महामंत्री प्राथमिक सदस्यता का सत्यापन का कार्य करेंगे। फिर सक्रिय सदस्यता दी जाएगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story