TRENDING TAGS :
Gorakhpur News: दुल्हन हुई बीमार, जांच में मिली एचआईवी संक्रमित, फिर हुआ बवाल...
Gorakhpur News: परिवार वालों ने उच्च चिकित्सा संस्थान में दुल्हन को दिखाया। जिसमें दुल्हन एचआईवी संक्रमित मिली। इसे लेकर दोनों परिवारों में तनातनी रहने लगी।
दुल्हन हुई बीमार, जांच में मिली एचआईवी संक्रमित (photo: social media )
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक प्रकरण के बहाने एचआईवी संक्रमण के बढ़ते मामलों और इसे छुपाने को लेकर हो रहे प्रयासों से पर्दा उठाया है। दरअसल, कुशीनगर की युवती की शादी बीते मार्च महीने में खोराबार क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच पिछले कुछ महीने से लड़की की तबीयत खराब होने लगी। परिवार वालों ने चिकित्सक को दिखाया। लेकिन सुधार नहीं होने पर उच्च चिकित्सा संस्थान में दिखाया गया। जिसमें दुल्हन एचआईवी संक्रमित मिली। इसे लेकर दोनों परिवारों में तनातनी रहने लगी।
दोनों पक्षों में पंचायत हुई। जिसमें लड़के ने पत्नी से रिश्ता तोड़ दिया। 17 दिसम्बर को दहेज में लिए सामान को लड़का पक्ष के लोग लौटा रहे थे तो इसी दौरान विवाद हो गई। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। हालांकि खोराबार पुलिस का कहना है कि जानकारी है, अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ में इलाज के दौरान खुला मामला
खोराबार के युवक की शादी सात मार्च 2024 को कुशीनगर जिले की युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद अचानक युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। गोरखपुर में दवा कराने पर भी दिक्कत दूर नहीं हुई। तब पति ने लखनऊ ले जाकर इलाज कराया। डॉक्टरों के एचआईवी संक्रमित होने का संदेह हुआ। जांच में उनका संदेह सही साबित हुआ। इसके बाद युवक और उसके घरवालों ने लड़की पक्ष पर बीमारी छुपाने का आरोप लगाते हुए रिश्ता तोड़ने की बात कही। दोनों परिवार बीच समझौता हुआ। इसी समझौते में लड़की वाले दहेज का सामान लेने खोराबार पहुंचे थे। कुछ सामान देने में आनाकानी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में दो लोगों को गम्भीर चोट आई है। जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया।