Gorakhpur News: पूर्वांचल में छाये बादल, भीषण गर्मी के बीच राहत की बारिश का इंतजार ‘नेताजी’ को भी

Gorakhpur News: शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस था। हीट इंडेक्स 44 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा है।

Purnima Srivastava
Published on: 20 May 2024 3:02 AM GMT
Gorakhpur Weather
X

Gorakhpur Weather (photo: social media )

Gorakhpur News: पूर्वी यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन सामान्य से अधिक बना हुआ है। पिछले दो दिनों से तापमान 43 से 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसकी वजह रही हीट इंडेक्स में उछाल । हालांकि सोमवार को आकाश में बादलों से राहत मिली है। धूप में पसीना पोछते वोट की भीख मांगते नेताओं और समर्थकों को भी राहत की बारिश का इंतजार है।

शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस था। हीट इंडेक्स 44 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा है। इसकी वजह रही हवा में नमी का कम होना। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि हवा में नमी कम है। रविवार को गर्म हवाएं भी तेज गति से नहीं चली। उमस बढ़ गई। इस वजह से भी हीट इंडेक्स बढ़ गया। रविवार को हीट इंडेक्स करीब 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात में उमस बढ़ गई है। उमस के कारण रात में लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं।

बादलों से मिली राहत, आज और कल बारिश का आसार

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार से मौसम के मिजाज में बदलाव होगा। स्थानीय स्तर पर एक लोकल हीटअप बना हुआ है। इसके अलावा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इसका असर मंगलवार से मौसम के मिजाज पर दिखेगा। मंगलवार से लेकर रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मंगलवार से गुरुवार तक हल्की बारिश होगी। फिजिशियन डॉ. संजीव गुप्ता ने लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को धूप में नहीं निकलना चाहिए। हल्के रंग के कपड़े पहने। छाछ, दही, मह्वा, शिकंजी, सत्तू, के साथ नींबू, नमक, चीनी व पानी का घोल पिएं। खीरा, ककड़ी, तरबूज खाएं। उल्टी, दस्त, बुखार, चक्कर आने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story