Election Result 2024: अखिलेश की साइकिल पर सवार होकर पूर्वांचल में मजबूत हुआ ‘पंजा’, अब 2027 की है तैयारी

Gorakhpur News: कांग्रेस प्रत्याशियों को 45 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। बासंगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद जीतते-जीतते रह गए।

Purnima Srivastava
Published on: 5 Jun 2024 2:19 AM GMT
Akhilesh Yadav, Rahul Gandhi
X

Akhilesh Yadav Rahul Gandhi (photo: social media ) 

Gorakhpur News: पूर्वांचल में कांग्रेस पूरी तरह उखड़ चुकी थी। लेकिन सपा के अखिलेश यादव की साइकिल पर सवार होकर राहुल गांधी कांग्रेस के पंजे को मजबूत करने में कामयाब होते दिख रहे हैं। कांग्रेस को गोरखपुर-बस्ती मंडल की तीन सीटों पर भले ही जीत नहीं मिली लेकिन जीत हार के अंतर से उसे 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संजीवनी जरूर मिल गई है।

के चुनावों में गोरखपुर-बस्ती मण्डल में कांग्रेस को जहां जमानत बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी थी वहीं इस बार लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा से नजदीकी मुकाबले में दूसरे स्थान पर आकर मतदाताओं का दिल जीतने में सफल रही। कांग्रेस प्रत्याशियों को 45 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। बासंगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद जीतते-जीतते रह गए। गोरखपुर-बस्ती मंडल में इंडिया गठबंधन के समझौते में कांग्रेस को तीन लोकसभा सीटें, देवरिया, महराजगंज और बांसगांव मिलीं। सबसे नजदीकी मुकाबला बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में हुआ, यहां से पार्टी के प्रत्याशी सदल प्रसाद महज 3150 मतों के अंतर से हारे। देवरिया से कांग्रेस 6 बार अब तक लोकसभा पहुंची है। साल 2019 में नियाज अहमद ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए महज 51,056 (5.10 फीसदी) मत हासिल कर पाए थे। लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने इस सीट पर भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी को कड़ी टक्कर दी। वह 469699 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। अखिलेश को भाजपा से पहली बार चुनाव लड़ रहे शशांक मणि त्रिपाठी ने 34842 मतों से मात दी।

सातवीं बार जीते पंकज से कांग्रेस ने किया दो-दो हाथ

महराजगंज में कांग्रेस को 2009 के बाद से जीत का इंतजार है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 5.91 फीसदी वोट पाकर कांग्रेस तीसरे पायदान पर थी। इस बार कांग्रेस ने फरेन्दा से विधायक का चुनाव जीतने वाले वीरेन्द्र चौधरी को उतारा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के खिलाफ वह दमदारी से चुनाव लड़े और 555859 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। पंकज चौधरी ने उन्हें 35451 मतों से मात दी।

पूर्वांचल में कांग्रेस के दिग्गजों ने झोंकी ताकत

स्टार प्रचारकों ने कार्यकर्ताओं में किया ऊर्जा का संचार किया गोरखपुर-बस्ती मंडल में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में गठबंधन नेताओं की संयुक्त जनसभाओं का भी काफी प्रभाव दिखा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा महासचिव शिवपाल यादव, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई जनसभाओं ने कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूती दी थी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story