Gorakhpur News: फंदे से लटकता मिला दो विवाहिताओं का शव, सामने आई यह वजह

Gorakhpur News: जिले में दो विवाहिताओं ने अलग-अलग वजहों से आत्महत्या कर लिया है। मायके और ससुराल वालों के अलग-अलग बयान के बाद पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Purnima Srivastava
Published on: 8 Dec 2023 10:10 AM GMT
gorakhpur news
X

गोरखपुर में फंदे से लटकता मिला दो विवाहिताओं का शव (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: जिले में दो विवाहिताओं ने अलग-अलग वजहों से आत्महत्या कर लिया है। मायके और ससुराल वालों के अलग-अलग बयान के बाद पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक मामले में आत्महत्या की वजह आपसी विवाद तो वहीं दूसरे में बीमारी को कारण बताया जा रहा है।

गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार में शुक्रवार को विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। गजपुर निवासी अनिल गुप्ता की शादी पिछले साल दिसंबर माह में गोला क्षेत्र के गोपालपुर निवासिनी शालू गुप्ता (23) के साथ हुई थी। शुक्रवार की सुबह को शालू का शव कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे में लटका मिला। कमरे का दरवाजा तोड़ शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची गजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुराग सिंह ने बताया कि विवाहिता के कमरे से सुसाइट नोट मिला है। जिसमें बीमारी को आत्महत्या की वजह बताई जा रही है। हालांकि मायके वाले इसे हत्या बता रहे हैं। मायकों वालों की तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पति के विवाद के बाद कर ली आत्महत्या

चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनबरसा निवासी पूनम का शव फंदे से लटकता मिला है। परिजनों की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद को बताया जा रहा है। सोनबरसा बड़का टोला निवासी स्व. खुद्दुर पासवान की बेटी पूनम (28) की शादी 2015 में ग्राम सभा बैजनाथपुर निवासी दुर्योधन पासवान के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पूनम एक वर्ष से अपने दोनो बेटियों के साथ अपने मायके में रह कर मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। गुरुवार की रात पूनम ने किसी बात से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानेदार का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story