Gorakhpur News: भव्य मंदिर में रामलला के विराजते ही झूमे श्रद्धालु, रवि किशन समेत कईयों के छलके आंसू

Gorakhpur News: अयोध्या के भव्य मंदिर में राम लला के विराजने के साथ ही चारों तरफ जयश्री राम की गूंज सुनाई दी। सांसद रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

Purnima Srivastava
Published on: 22 Jan 2024 10:43 AM GMT
X

भव्य मंदिर में रामलला के विराजते ही झूमे श्रद्धालु (गोरखपुर)

Gorakhpur News: अयोध्या के भव्य मंदिर में राम लला के विराजने के साथ ही चारों तरफ जयश्री राम की गूंज सुनाई दी। सांसद रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। शहर में जगह-जगह एलईडी टीवी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव अनुष्ठान को देखकर लोग भावुक हो गये। लोगों ने अश्रुपूरित आंखों से जय श्रीराम का जयकारा लगाया। रामोत्सव को लेकर पूरे गोरखपुर में माहौल भक्तिमय है। पटाखे फोड़ कर लोग खुशियों का इजहार कर रहे हैं।

स्वर्णकार कारीगर मंडल हिंदी बाजार में घंटाघर से श्री राम, भैया लक्ष्मण, माता जानकी संग में हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित थे। शोभायात्रा के साथ साथ बंधू सिंह पार्क में भजन कीर्तन के साथ विशाल महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। शहर में 300 से अधिक स्थानों पर झांकियां निकाली गईं। मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ मानस पाठ का आयोजन किया गया। मोहल्लों की मंदिरों में राम नाम की गूंज सुनाई दी।

वहीं अपार्टमेंट में भी मानस पाठ का आयोजन किया गया है। आर्यनगर में राम लीला समिति की तरफ से भव्य शोभा यात्रा में महिलाएं और पुरूष एक साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए नजर आए। महादेव झारखंडी मंदिर पर सांसद रवि किशन पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम में शामिल हुए। बड़े स्क्रीन पर राम लला के विरोजने के क्षण पर सांसद और उनकी पत्नी भावुक हो गईं। सांसद ने कहा कि यह खुशी के आंसू हैं। रेलवे स्टेशन पर स्टैंडर्ड होटल के प्रमुख स्वतंत्रवीर श्रीवास्तव और विशाल श्रीवास्तव की मौजूदगी में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। शाम होते हुए सभी घरों पर दीयों के जलने और झालरों की रोशनी के बीच दिवाली जैसा माहौल दिख रहा था।

मंदिरों पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को भाजपा नेताओं ने लाइव देखा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल शास्त्री चौक पर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रेलवे स्टेशन पर स्थित राम जानकी मंदिर, प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता रामजानकी मंदिर लाल डिग्गी पर लोगों के बीच मौजूद रहे। इसी क्रम में सांसद रवि किशन महादेव झारखंडी मंदिर पर लोगों के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखा। विधायक ग्रामीण विपिन सिंह ने बुद्ध विहार में पंचदेव हनुमान मंदिर, महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव गीता वाटिका, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन मानसरोवर स्थित रामलीला मैदान पर प्रसाद वितरण किया और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखा।

प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने पाम पैराडाइज स्थित राधा कृष्ण मंदिर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह हट्ठी माई मंदिर और डॉ.सत्येन्द्र सिन्हा ने हनुमान मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल रहे। इसी के साथ राधे श्याम श्रीवास्तव, अनूप किशोर अग्रवाल, राहुल श्रीवास्तव, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पाण्डेय, ओम प्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, अचुतानन्द शाही, इन्द्रमणि उपाध्याय, दयानन्द शर्मा, वीरेन्द्र पाण्डेय, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, रणविजय शाही और शशिकान्त सिंह शहर के अलग-अलग मंदिरों पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story