Gorakhpur News: टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबला, राजीव-जितेन्द्र के बीच हुआ टाई

Gorakhpur News:टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों का वार्षिक चुनाव हो गया है। अध्यक्ष पद पर रोमाचंक मुकाबले में राजीव कुमार जौहरी और जितेन्द्र कुमार सिन्हा को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।

Purnima Srivastava
Published on: 27 Jan 2024 12:36 PM GMT
gorakhpur news
X

टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रोमांचक मुकाबला (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों का वार्षिक चुनाव सत्र 2023-24 के लिए चुनाव हो गया है। अध्यक्ष पद पर रोमाचंक मुकाबले में राजीव कुमार जौहरी और जितेन्द्र कुमार सिन्हा को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि आपसी सहमति के आधार पर दोनों अध्यक्ष काम करेंगे। निर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं के हितों का ध्यान रखा जाएगा। हम एक आवाज में अधिवक्ता साथियों के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न को लेकर मुखर होंगे। वहीं अध्यक्ष राजीव कुमार जौहरी ने भी अधिवक्ता हित के लिए संघर्ष की बात कही है।

एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों के लिए मतदान 24 जनवरी को हुआ था। रोमांचक मुकाबले में शनिवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार बराबर मत पाकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश नारायण दूबे, उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष शुक्ला और जनरल सिक्रेटरी पद पर दिव्येन्दु नाथ को विजयी घोषित किया गया। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद पर रमन कुमार अग्रवाल, ज्वाइंट सिक्रेटरी प्रशासन सौरभ कुमार गुप्ता, प्रकाशन मनोज कुमार मिश्रा, लाइब्रेरी पद पर धुरेन्द्र कुमार का चुनाव हुआ। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर मारुति कुमार पाण्डेय, आशुतोष कुमार दूबे, राम मनोहर श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, अजय कुमार डे, जमशेद आलम सिद्दीकी का चुनाव हुआ।

इसी क्रम में कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर आशीष कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, श्रीमती रिंकी श्रीवास्तव, अशेष कुमार उपाध्याय, उत्तम कुमार राव और आलोक कुमार श्रीवास्तव का निर्वाचन हुआ। इसके पूर्व मतदान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बीएन गुप्ता एवं सदस्यगण रणंजय सिंह, अरविन्द नाथ तिवारी, जुबेर अहमद एवं आशीष कुमार सिंह की देखरेख में सकुशल चुनाव सम्पन्न हुआ। पूर्व अध्यक्ष प्रभा शंकर पाठक, चेयरमैन एल्डर्स कमेटी बीएन गुप्ता, गोविवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रूप कुमार सिंह, संजय दूबे, मनीष कुमार पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, सुनील कुमार यादव आदि ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story