×

Gorakhpur News: 22 को गोरखपुर-महराजगंज में रहेंगी वित्तमंत्री, बांटेंगी ऋण, करेंगी आयकर भवन का लोकार्पण

Gorakhpur News: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण 22 फरवरी को गोरखपुर और महराजगंज जनपद में रहेंगी। गोरखपुर में जहां वह आयकर विभाग के नये भवन का लोकार्पण करेंगी।

Purnima Srivastava
Published on: 19 Feb 2024 9:50 AM GMT
gorakhpur news
X

22 को गोरखपुर-महराजगंज में रहेंगी वित्तमंत्री (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण 22 फरवरी को गोरखपुर और महराजगंज जनपद में रहेंगी। गोरखपुर में जहां वह आयकर विभाग के नये भवन का लोकार्पण करेंगी। वहीं महराजगंज में वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण का वितरण भी करेंगी। गोरखपुर से लेकर महराजगंज में इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।

आयकर के नए भवन का लोकार्पण के दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगी। इस भवन में कई नई सुविधाएं मिलेंगी। यहां प्रधान आयकर आयुक्त भी बैठेंगे। सिविल लांइस स्थित आयकर के नए भवन में लोगों के लिए मनोरंजन कक्ष, आयकर सेवा केंद्र, कैंटीन आदि की सुविधा रहेगी। भवन में दो लिफ्ट लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिलने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई है। आयकर भवन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के आला अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

महराजगंज में केन्द्रीय मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी तेज

महराजगंज में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जिले में प्रस्तावित आगमन को लेकर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पूरी तरह सक्रिय हैं। डीएम अनुनय झा के साथ उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम धनेवा-धनेई मंडी में आयोजित हो रहा है। पंकज चौधरी ने अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा को भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न स्टालों के विषय में भी आवश्यक तैयारियों को समय पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि केन्द्रीय वित्त मंत्री का जनपद में आगमन 22 फरवरी को प्रस्तावित है। उनके द्वारा रिटेल, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग और कृषि संबंधित विभिन्न रोजगारपरक लोन योजनाओं की समीक्षा करने के साथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और डेमो चेक का वितरण भी किया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story