Gorakhpur News: बिगडैल भतीजे को सुधारने के लिए बुआ ने गोद लिया था, चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या

Gorakhpur News: एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीयूष के साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने पीयूष के गले-कलाई और शरीर में कई हिस्सों में चाकू गोद दिया। उसके शव को जलाने का भी प्रयास किया गया।

Purnima Srivastava
Published on: 16 Feb 2024 4:21 AM GMT
Gorakhpur News
X

पीयूष सिंह मृतक फाइल फोटो (Newstrack)

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में दो अलग-अलग मामलों में चाकुओं से हुए हमले से सनसनी फैल गई। गोरखपुर शहर के गुलरिहा थानाक्षेत्र में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई तो वहीं पिपराइच में हुई चाकुबाजी में युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। शाहपुर में जिस पीयूष सिंह की हत्या हुई वह मनबढ़ बताया जा रहा है। उसकी बुआ ने सुधारने के लिए गोद लिया था। लेकिन, गुरुवार को जुआ के विवाद के बाद कुछ मित्रों ने ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

खजांची चौराहे के पास स्थित सेमरा शिव मंदिर टोला निवासी जय प्रकाश सिंह के बेटे पीयूष सिंह का गुरुवार को युवकों से विवाद हो गया था। पीयूष ने उन्हें पीट दिया था। बाद में मोहल्ले में जुआ खेलने के हुए विवाद के बाद मित्रों ने ही पीयूष को चाकुओं से गोद डाला। पीयूष की कलाई भी काट दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाईयों में पीयूष सिंह बड़ा था। उसके पिता ऑटो चलाते हैं। बताया जाता है कि पीयूष को उसकी बुआ ने गोद लिया था। उसे सुधारने की कोशिश हुई लेकिन, वह हमेशा मारपीट की घटनाओं में शामिल रहता था।

एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीयूष के साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने पीयूष के गले-कलाई और शरीर में कई हिस्सों में चाकू गोद दिया। उसके शव को जलाने का भी प्रयास किया गया।

कहासुनी के दौरान किशोर पर चाकू से किया लहूलुहान

नगर पंचायत पिपराइच में गुरुवार की शाम करीब आठ बजे खेल के दौरान बच्चों में हुई कहासुनी में ओम मद्धेशिया चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है। घटनास्थल थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। प्रत्यक्षदार्शियों ने बताया कि सलीम नामक ने ओम के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। उसे सीएचसी पिपराइच ले जाया गया जहां मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story