×

Gorakhpur: 60 साल की पत्नी के चरित्र पर 65 वर्षीय पति को संदेह, चाकू से गोदकर कर दी हत्या

Gorakhpur Crime News: पति-पत्नी में चरित्र के शक पर विवाद हुआ। यह विवाद जानलेवा बन गया। 65 साल के सत्यनारायण ने पत्नी सुशीला पर शक करते हुए उसके ऊपर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Purnima Srivastava
Published on: 25 Nov 2023 12:38 PM GMT
Gorakhpur Crime News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Gorakhpur Crime News : पूरा देश शनिवार (25 नवम्बर) को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मना रहा है। इसे लेकर गोष्ठियां हो रही हैं। जागरूकता की बातें हो रही हैं। लेकिन इस दिन गोरखपुर के मनबेला में हुए हत्या ने पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है। 65 साल के एक पति ने 60 वर्षीय पत्नी की इसलिए चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, कि उसे चरित्र पर संदेह था। पत्नी का किसी दूसरे से हंसकर बात करना पति को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज (BRD Medical College) इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या करने के बाद पति फरार है।

क्या है मामला?

चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर चौकी अंतर्गत मानबेला स्थित पीएम आवास में के प्लाट नंबर- 2 आवास में 111 सत्य नरायन अपनी पत्नी सुशीला देवी और बच्चों के साथ रहता है। जानकारी के मुताबिक, जब से वह अपने पत्नी के साथ यहां रहने आया, तभी चरित्र को लेकर उसे संदेह था। पत्नी पड़ोसी या फिर किसी से हंसकर बात भी कर लेती तो यह सत्य नारायण को नागवार गुजरती। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। पड़ोसी कई बार हस्तक्षेप कर चुके थे।

चाकू से गोदकर हत्या, मरा जानकर फरार हो गया

शनिवार को भी पति-पत्नी में चरित्र के शक पर विवाद हुआ। यह विवाद जानलेवा बन गया। 65 साल के सत्यनारायण ने पत्नी सुशीला पर शक करते हुए उसके ऊपर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। उधर, विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story