×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Gorakhpur Mahotsav: सुरेश वाडेकर, कल्पना, निरहुआ, अनुपमा के गीतों से सजेगी सुरमई शाम, बी प्राक और कनिका कपूर भी बांधेंगे समां

Gorakhpur Mahotsav 2024: गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में 11 से 13 ​जनवरी तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव 2024 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बॉलीवुड के फेमस सिंगर बी प्राक और कनिका कपूर अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे।

Purnima Srivastava
Published on: 9 Jan 2024 2:57 PM GMT
Gorakhpur Mahotsav 2024
X

Gorakhpur Mahotsav 2024 (Social Media)

Gorakhpur Mahotsav 2024: गोरखपुर के चंपा देवी पार्क (Champa Devi Park) में 11 से 13 जनवरी तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव 2024 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बॉलीवुड के फेमस सिंगर बी प्राक और कनिका कपूर अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगे। 'तेरी मिट्टी में मिल जावा' फेम बी प्राक जहां 11 जनवरी की रात 'बॉलीवुड नाइट' में सुरों की महफिल सजाएंगे। वहीं, 'ये दुनिया...ये पित्तल दी' फेम कनिका कपूर 13 जनवरी की रात बॉलीवुड नाइट में अपने सुरों से समा बांधेंगी।

'इको टूरिज्म' (Ecotourism) की थीम पर होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 11 जनवरी की सुबह प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। जबकि, 13 जनवरी को समापन समारोह में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

सांसद रवि किशन ने बताया महोत्सव क्यों है खास?

सांसद रवि किशन (MP Ravi Kishan) ने बताया कि, 'इस बार गोरखपुर महोत्सव भी राममय दिखेगा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से होगी। साथ ही, राम भजन का भी आयोजन किया जाएगा'। कमिश्नर सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर सांसद रवि किशन ने बताया, 'इस बार का गोरखपुर महोत्सव पहले से बेहद खास होगा। पहले हुई कमियों को बारीकी से समझकर इस बार उसे शत प्रतिशत दूर करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही गोरखपुर महोत्सव की विशेषताएं पूरे प्रदेश और देश भर में पहुंचाने के लिए इसका बेहद प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। शहर भर में होल्डिंग, रेडियो, टीवी और मीडिया के जरिए महोत्सव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।'

कमिश्नर बोले- आम लोगों का प्रवेश मुफ्त

कमिश्नर अनिल ढिंगरा (Commissioner Anil Dhingra) ने बताया, 'बॉलीवुड के दो फेमस सिंगर के लाइव म्यूजिक बैंड देखने के लिए इस बार महोत्सव में बेहद अधिक भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी इंतजाम पूरे किए जा चुके हैं। आम पब्लिक के लिए एंट्री पूरी तरह फ्री होगी।'

कल्पना पटवारी से लेकर निरहुआ देंगे प्रस्तुति

12 जनवरी को भोजपुरी नाइट में कल्पना पटवारी जहां अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं, गोरखपुर के सांसद रवि किशन और आराधना सिंह एंड टीम लोक गीतों की प्रस्तुति देगी। इससे पहले, अनुपमा यादव के भोजपुरी बैंड का भी आयोजन होगा। इसी दिन कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। भोजपुरी नाइट में भोजपुरी सुपर स्टार और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी अपने सुरों का जलवा बिखेंगे।

280 लोकल कलाकारों को दिया जा रहा मंच

सांसद रवि किशन ने बताया, सीएम योगी के निर्देश पर इस बार गोरखपुर महोत्सव में पहली बार 280 लोकल कलाकारों को मंच दिया जा रहा है। जिनमें म्यूजिक इंट्रूमेंट्स बजाने वालों से लेकर, सोहर, कजरी, लोकनृत्य, भोजपुरी, फगुआ समेत सभी लोक कलाओं को मंच देकर प्रदर्शित किया जा रहा है। इसमें खास बात यह है कि इसमें सिर्फ गोरखपुर के ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोकल कलाकारों को भी शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिसके जरिए यहां की धरोहरों, इतिहास, पर्यटन और विकास के बारे में लोगों को अवेयर किया जाएगा।

गोरखपुर महोत्सव में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम :

- 11 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन समारोह चंपा देवी पार्क में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे।

-उद्घाटन के अवसर पर सुश्री शिंजिनी कुलकर्णी द्वारा गणेश वंदना और कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी, साथ ही सबरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय स्तर के उच्च कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

11 जनवरी की शाम 7 बजे सुरभी सिंह द्वारा शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद बॉलीवुड नाईट में बी प्राक अपनी सुरों का जलवा बिखेंगे।

12 जनवरी की सुबह 10ः बजे से मुख्य मंच पर स्कूली बच्चों के कार्यक्रम शुरू होंगे।

12 जनवरी की दोपहर में टैलेंट हंट के अंतर्गत चयनित कलाकारों द्वारा गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही लोकरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय स्तर के उच्च कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

12 जनवरी की शाम 4 बजे से राष्ट्रीय स्तर के कवियां द्वारा कवि सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा।

12 जनवरी को सांसद रवि किशन और आराधना सिंह एंड टीम द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

12 जनवरी की शाम 6 बजे से अनुपमा यादव द्वारा भोजपुरी बैंड का आयोजन होगा।

12 जनवरी की रात 8 बजे से भोजपुरी नाईट के अंतर्गत कल्पना पटवारी द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

13 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव का समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। समापन के अवसर पर सम्मान समारोह, महोत्सव स्मारिका विमोचन किया जाएगा।

12 जनवरी की शाम सुपर स्टार और सांसद रवि किशन द्वारा काव्य पाठ और पद्मश्री सुरेश वाडेकर द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही सबरंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय स्तर के उच्च कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

12 जनवरी की शाम गोरखपुर महोत्सव के मंच पर वनटांगिया ग्राम वासियों के द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा।

12 जनवरी की रात 8 बजे बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर अपनी सुरों की महफिल सजाएंगी।

गोरखपुर महोत्सव में यह कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

11 से 13 जनवरी तक प्रतिदिन सायंकाल में बाबा गंभीररनाथ प्रेक्षागृह में विभिन्न नाट्य/

थियेटर समूहों द्वारा ‘लोकनायक तुलसीदास, राम की लीला, विवेकानंद कालिंग शिकागो लाइव, धम्म शरणम्, जब जागो तभी सवेरा, दुखवा में बीतल रतिया’ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।

11 से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में शिल्प प्रदर्शनी, कृषि प्रदर्शनी, उद्यान प्रदर्शनी, विज्ञान

प्रदर्शनी, मण्डलीय सरस मेला, पुस्तक मेला के साथ साथ विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिसके तहत लगभग 250 स्टॉल चम्पा देवी पार्क में लगाए जाएंगे।

11 से 13 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में पर्यटकों के खान-पान हेतु फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

11 से 17 जनवरी तक गोरखपुर महोत्सव 2024 में इस साल कृषि प्रदर्शनी के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा आधुनिक फार्मिंग के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से किसान भाइयों अवगत कराया जाएगा, इसी प्रकार उद्यान विभाग द्वारा आधुनिक बागवानी से अवगत कराया जायेगा, शिल्प प्रदर्शनी में इस वर्ष, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गुजरात, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम सहित अन्य राज्यों से शिल्पियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

11 से 17 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी इस वर्ष शिल्पियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें सहारनपुर फर्नीचर, बनारसी साड़ी, खुर्जा पोट्री, भदोही कालीन, लखनऊ चिकन आदि प्रमुख है, स्थानीय उत्पाद में टेराकोटा व रेडीमेड गारमेंट भी प्रदर्शित किया जाएगा।

11 से 17 जनवरी तक पुस्तक मेला के अंतर्गत राजकमल प्रकाशन दिल्ली, लोकभारती प्रकाशन प्रयागराज, राजपाल एण्ड सन्स आदि सहित 17 प्रकाशनों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

11 से 17 जनवरी 2024 तक मण्डलीय स्तर पर गोरखपुर मण्डल में एनआरएलएम के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

11 से 13 जनवरी तक यूथ पॉवर एसोसिएशन एवं महाराणा प्रताप बालिका इंटर कालेज की

छात्राओं द्वारा महोत्सव स्थल पर स्वच्छता एवं सामाजिक विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।

11 से 17 जनवरी चंपादेवी पार्क में सूरज मधेशिया डमरू दल, आजमगढ़ द्वारा डमरू

वादन एवं खजान सिंह नगाड़ा दल, मथुरा द्वारा ढोल-नगाड़ा वादन प्रस्तुत किया जाएगा।

11 से 13 जनवरी तक गुरू गोरखनाथ के जीवन पर सचल प्रदर्शनी एवं स्वामी विवेकानन्द

जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन चम्पादेवी पार्क में की जाएगी।

11 से 17 जनवरी तक महंत दिग्विजयनाथ पार्क में पर्यटकों के के लिए हॉट एअर बैलूनिंग और अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

15 से 17 जनवरी चंपा देवी पार्क में गोरखपुर के स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story