×

Gorakhpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में गोरखपुर नगर का दावा टॉप टेन में आने का था, मिला 75वां स्थान

Gorakhpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों में एक बार गोरखपुर नगर निगम फिसड्डी साबित हुआ है। नेशनल रैंकिंग में गोरखपुर नगर निगम को देश के 446 नगर निगमों और नगर पंचायतों में 75वां स्थान मिला है।

Purnima Srivastava
Published on: 11 Jan 2024 3:45 PM GMT
Got 75th position in Gorakhpur Nagar Swachh Survekshan 2023, had claim to be in top ten
X

गोरखपुर नगर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में मिला 75वां स्थानम, टॉप टेन में आने का था दावा: Photo- Newstrack

Gorakhpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों में एक बार गोरखपुर नगर निगम फिसड्डी साबित हुआ है। नेशनल रैंकिंग में गोरखपुर नगर निगम को देश के 446 नगर निगमों और नगर पंचायतों में 75वां स्थान मिला है। वहीं प्रदेश के 17 नगर निगमों में गोरखपुर को आठवां स्थान मिला है। नगर निगम की तरफ से टॉप 10 में आने का दावा किया जा रहा था।

गोरखपुर नगर निगम को 3 से 10 लाख की आबादी वाले निकायों की श्रेणी में 75 वॉ स्थान प्राप्त किया है। जब कि गतवर्ष 01 लाख से 10 लाख जनसंख्या की श्रेणी में गोरखपुर का स्थान 96 था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 01 से 10 लाख के प्रदेश स्तर की रैंकिग में 09 स्थान को प्राप्त किया है। इसी प्रकार प्रदेश स्तर के 03 लाख से 10 लाख जनसंख्या की श्रेणी में गतवर्ष सातवें स्थान पर था, जबकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में महानगर ने इसी श्रेणी में चौथा स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर 3 अंकों की उछाल प्राप्त की है।

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव नें नगर निगम के प्रयासों एवं जनता की सहभागिता के लिए बधाई दी है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने जनता को और नगर निगम की सम्पूर्ण टीम को बधाई देते हुए जनता से अपील की है कि अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों का कचरा अलग-अलग करके गीला-सूखा कचरा, स्वच्छता वाहनों को उपलब्ध कराये। सपा पार्षद रिक्की मिश्रा का कहना है कि सीएम सिटी में करोड़ों रुपये सफाई के नाम पर खर्च हो रहे हैं। लेकिन जो रैंकिंग मिली है, वह निराशा वाली है।

कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में थ्री स्टार रेटिंग

नगर निगम गोरखपुर को कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में थ्री स्टार रेटिंग हासिल हुई है। हालांकि, नगर निगम की तरफ से इस श्रेणी के लिए 5 स्टार रेटिंग का दावा किया गया था। इसके अलावा प्रदेश में गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी, वाराणसी को भी थ्री स्टार मिला है। 2023 से नगर निगम ने गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए सभी मानकों पर कार्य किया। रात्रिकालीन सफाई शुरू करवाने की व्यवस्था शुरू कराई। कूड़ा पड़ावों हटाना, घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू करना, जियो मैपिंग, बल्क वेस्ट जेनरेटर्स को व्यवस्थित करने, शहर का सुंदरीकरण व ऑन साइट कंपोस्टिंग, सेनट्री, गली-मोहल्लों में कूड़ा अन्य स्तर के कामों को व्यवस्थित कराया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story