×

नेग में 21 हजार और सोने की चेन नहीं मिला तो निवस्त्र होकर किन्नरों ने मचाया हंगामा, दूल्हे के परिवार ने फोड़ दिया सिर

Gorakhpur News: पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। 2100 रुपए देने पर किन्नर भड़क गए व निर्वस्त्र होकर पूरे परिवार को गाली देने लगे।

Purnima Srivastava
Published on: 2 Feb 2024 4:04 PM GMT
Gorakhpur News
X

घायल किन्नर (Social Media) 

Gorakhpur News: शादियों के सात फेरे के बाद से ही दूल्हे के परिवार को किन्नरों के नेग की चिंता सताने लग रही है। किन्नर नेग की मांग को लेकर अराजक हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ। पीपीगंज के तिघरा गांव में विदाई के बाद घर पहुंचे दूल्हे के परिवार से नेग में किन्नर 21 हजार नकद और सोने की चेन मांगने लगे। परिवार 2100 रुपये देने को तैयार था।

किन्नरों को यह बात नागवार गुजरी और वह निवस्त्र होकर हंगामा करने लगे। जिससे बाद विवाद बढ़ गया। दूल्हे के परिवार के कुछ सदस्यों ने किन्नर का सिर फोड़ दिया। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

किन्नरों ने 2100 नेग फेंक गाली देने लगे

पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या- चार तिघरा निवासी विजय गुप्ता का विवाह कुसम्ही थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम सभा में तय हुआ था। शुक्रवार (02 फ़रवरी) की सुबह जब विजय गुप्ता दुल्हन की विदाई करा कर घर पहुंचा ही था, कि किन्नर समाज के लोग नेग लेने पहुंच गए। परिवार के लोगों का कहना है कि किन्नरों से नेग में 21 हजार रुपए नकद और सोने की चेन की मांग की। इससे कम पर वे राजी नहीं थे। 2100 से नेग को किन्नरों ने फेंक दिया। विजय गुप्ता के परिजनों ने बताया कि, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। 2100 रुपए देने पर किन्नर भड़क गए व निर्वस्त्र होकर पूरे परिवार को गाली देने लगे।

सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होता देख भड़के परिवार वाले

परिवार के लोग और वहां मौजूद रिश्तेदार भड़क गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। जिसमें वर्षा किन्नर व पायल किन्नर घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने किन्नर को प्राथमिक इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गई। जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। इस मामले में किन्नरों ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, देर शाम दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story