×

गोरखपुर में गुस्से में उबल रहे व्यापारी, शहर बंद रख विरोध करना चाहता है एक वर्ग, जानिए क्यों है गुस्सा?

Gorakhpur News: व्यापारी संगठनों ने आगे कहा, 'नगर निगम द्वारा अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ये गलत है। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों से वसूली किया जा रहा है।

Purnima Srivastava
Published on: 6 Feb 2024 1:28 PM GMT
Gorakhpur News
X

 व्यापारी संगठनों की बैठक (Social Media)  

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में शहर के पुराने बाजार में विरासत गलियारा और मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर हटाए जा रहे अतिक्रमण को लेकर व्यापारी संगठन बेहद नाराज है। मंगलवार (06 फ़रवरी) को सराफा भवन में कई व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें एक व्यापारी ने गोरखपुर बंद की बात कही। लेकिन, इस पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यह कहते हुए अमल करने से मना कर दिया कि पहले नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता होगी। क्योंकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ मानना है कि व्यापारियों के सहयोग से ही शहर को विकास होना चाहिए।

व्यापारिक संगठनों ने खुलकर बात रखी

नगर निगम के अतिक्रमण अभियान और लाइसेंस शुल्क को लेकर शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने खुलकर अपनी बात रखी। निगम के अभियान से नाराज व्यापारी संगठनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि, पूरे प्रकरण पर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल निगम के अधिकारियों से वार्ता करेगा।

व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न

व्यापारी संगठनों ने आगे कहा, 'नगर निगम द्वारा अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ये गलत है। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों से वसूली किया जा रहा है। इसके साथ ही नवीन लाइसेंस शुल्क के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।' व्यापारियों ने कहा कि, 'मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यापारियों का सहयोग लिया जाना अति आवश्यक है। व्यापारी किसी भी विकास के कार्य में अवरोध नहीं करता है, लेकिन इसमें व्यापारियों को साथ में लेकर चलना होगा। व्यापारी संगठनों ने कहा कि प्रशासन का नैतिक दायित्व होता है कि व्यापारी समाज की किसी भी प्रकार का नुकसान हो रही है तो व्यापारी समाज से वार्ता करना चाहिए। व्यापारी वर्ग आक्रोशित है। इसलिए प्रशासन का यह नैतिक दायित्व है। व्यापारी वर्ग के साथ जल्द ही एक बैठक बुलाई जाए।'

मल्टीलेवल पार्किंग के लिए हटाया जा रहा कब्जा

घंटाघर में बनाई जाने वाली शहीद बंधू सिंह स्मार्ट मल्टीलेवल पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्पलेक्स के लिए दुकानों का ध्वस्तीकरण हो रहा है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने प्रथम चरण में शनिवार को ही कुछ दुकानों को ध्वस्त करा दिया था।नगर निगम ने दुकानें आवंटित कराने वाले दुकानदारों को इसे खाली करने के लिए पांच फरवरी तक का वक्त दिया था। निर्धारित वक्त के भीतर ही सभी दुकानें खाली कर दी गई हैं। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि बची दुकानों को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। ध्वस्तीकरण का काम रात में होगा, इससे मलबा हटाने में आसानी होगी।

ये व्यापारी रहे मौजूद

बैठक में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, गणेश वर्मा, अनूप किशोर अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, पंकज गोयल, जवाहर कसौधन, राजेश कुमार गुप्ता, सुशील अग्रवाल, संजय जालान, आनंद प्रकाश, दिनेश पाठक, मनीष जालान, शिवराज मलकानी, बलराम अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, मणि नाथ गुप्ता, मनीष जालान, अशोक कुमार गुप्ता, संजीत जैन, अवधेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, विशाल गुप्ता, विशाल मंझानी, नरेश कुमार, संजय कुमार वैश्य, साहिल, नम्रता श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story