×

Gorakhpur Zoo: गर्मी में घटा दी गई बाघ की डाइट, अब 16 के बजाए 12 किलो मीट मिलेगा

Gorakhpur Zoo: बाघ की खुराक गर्मी को देखते हुए घटा दी गई है। अब उसे 16 किलो के बजाए सिर्फ 12 किलोग्राम ताजा मीट मिलेगा। इसी तरह बंदर का गुड़ भी बंद कर दिया गया है।

Purnima Srivastava
Published on: 15 March 2024 2:54 AM GMT (Updated on: 15 March 2024 3:02 AM GMT)
Gorakhpur ZOO
X

Gorakhpur ZOO (photo: social media ) 

Gorakhpur Zoo: शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में गर्मी को देखते हुए जानवरों से लेकर पक्षिओं की डाइट में बदलाव कर दिया गया है। बाघ की खुराक गर्मी को देखते हुए घटा दी गई है। अब उसे 16 किलो के बजाए सिर्फ 12 किलोग्राम ताजा मीट मिलेगा। इसी तरह बंदर का गुड़ भी बंद कर दिया गया है। सांप को 25 दिन में एक बार चूहा खुराक के लिए दिया जाएगा। ठंड शुरू होने पर सांप और जलीय जंतुओं को छोड़कर अन्य का भोजन बढ़ा दिया गया था।

चिड़ियाघर में छोटे-बड़े कुल 275 से अधिक पशु-पक्षी हैं। गर्मी व बरसात के सीजन में निर्धारित भोजन के साथ वह संक्रमण की चपेट में न आएं, इसलिए सप्लीमेंट दिया जाता है। ठंड का मौसम शुरू होते ही चिड़ियाघर प्रशासन कुछ पशु-पक्षियों का भोजन बढ़ा देता है तो कुछ का घटा देता है। मांस का सेवन करने वाले पशुओं के भोजन की मात्रा बढ़ती है। बदल रहे मौसम को देखते हुए चिड़ियाघर में अगले तेंदुआ और लकड़बघ्घा को चार किलो, सियार को एक किलो, लोमड़ी को आधा किलो मांस खाने को दिया जाएगा। शाकाहारी भोजन करने वाले गैंडा को दी जाने वाली बरसीन घास की मात्रा बढ़ाई जाएगी। गन्ना और शकरकंद हफ्ते में तीन दिन ही मिलेगा। हिरन, बंदर समेत अन्य को भोजन के साथ मिलने वाला गुड़ अब बंद हो जाएगा। वहीं, भालू को सब्जी व फल के साथ मिलने वाले शहद की मात्रा घटाकर 50 ग्राम की जाएगी। पक्षियों के बाड़े में चारों तरफ लगे पर्दे भी हटा दिए गए हैं।


अलग-अलग प्रजातियों के सांप का भोजन बढ़ाया जाएगा

चिड़ियाघर के सांप घर में रहने वाले अलग-अलग प्रजातियों के सांप का भोजन अब बढ़ाया जाएगा। सांप को सप्ताह में एक बार चूहा और अजगर को खरगोश दिया जाता है। ठंड के समय सांप के शरीर का तापमान कम हो जाता है, यह कम चलते-फिरते हैं इसलिए इन्हें 25 दिन में एक बार ही चूहा दिया जा रहा था। चिड़ियाघर के निदेशक का चार्ज संभालने वाले डीएफओ विकास यादव ने बताया कि जानवरों के सेहत को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की टीम लगातार निकरानी करती है। इसी को लेकर गर्मी को देखते हुए जानवरों के लिए नया डायट चार्ट बनाया गया है।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story