×

पति ने पत्नी पर फेंका खौलता पानी, फिर कमरे में कर दिया बंद, फिर जो हुआ..

Gorakhpur News: मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी के ऊपर उबलता हुआ पानी फेंक दिया।

Purnima Srivastava
Published on: 18 Jun 2024 11:40 AM GMT
gorakhpur news
X

गोरखपुर में पति ने पत्नी पर फेंका खौलता पानी (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिकरीगंज क्षेत्र में एक विवाहिता से ससुराल वालों ने दरिदंगी की सारी हदें पार कर लीं। मामूली विवाद में पति ने पत्नी पर पहले तो खौलता हुआ पानी फेंक दिया। झुलसी पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाए कमरे में बंधक बना दिया। तीन दिन तक बंधक रहने के बाद कुछ पड़ोसियों की इसकी सूचना मिली। जिसके बाद मायके वालों को सूचना हुई। अब पूरे मामले में महिला ने पति के साथ ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी के ऊपर उबलता हुआ पानी फेंक दिया। इसके बाद सास देवर ने मिल कर महिला को मारते पीटते कमरे में तीन दिन बंद रखा। पिपरी निवासी सोनी पत्नी रविन्द्र ने पुलिस को दिये गए तहरीर में बताया कि उसकी शादी को तीन साल हो गए हैं। तीन बच्चे हैं। बीते14 जून को उसकी अपनी कुसुम से परिवारिक बात को लेकर बहस हो गई। जिससे नाराज होकर पति रविन्द्र ने खौलता हुआ पानी उसके ऊपर फेंक दिया। जिससे मेरे शरीर का अधिकांश भाग बुरी तरह से जल गया है।

परिवार वाले इलाज करने के बजाए मारा पीटा। सोनी का आरोप है कि पानी से झुलसने के बाद सास कुसुम, देवर बजरंगी, पति रविन्द्र ने खूब मारा पीटा और कमरे में बंद कर दिया। तीन दिन तक घर में ही बंधक बनाकर रखे रहे। मेरा फोन भी छीन कर तोड़ दिए। किसी तरह गांव के लोगों को जानकारी हुई। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे मुक्त कराया। सोनी की तरफ से सिकरीगंज पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल आदि कराकर जांच की जा रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story