Gorakhpur: सपा पार्षद से बोला कर्मचारी...परिवार को हाथ भी लगाया तो काट कर फेंक देंगे, पता नहीं चलेगा

Gorakhpur News: कान्हा उपवन का मेठ वायरल वीडियो में पूछता सुनाई दे रहा है कि किस पार्टी से पार्षद हैं? इसके बाद कर्मचारी कहता सुनाई दे रहा है कि आपको मालूम है कि गोरखपुर में किसका लिंक किससे है, जानते हो?

Purnima Srivastava
Published on: 8 March 2024 1:16 PM GMT
Gorakhpur News
X

समाजवादी पार्षद अशोक यादव (Pic:Newstrack)

Gorakhpur News: नगर निगम गोरखपुर के कान्हा उपवन में तैनात कर्मचारी और रायगंज से तीन बार से सपा पार्षद अशोक यादव के बीच मोबाइल पर बातचीत का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप की ‘न्यूजट्रैक’ पुष्टि नहीं करता है। इस ऑडियो में कान्हा उपवन का कर्मचारी पार्षद को धमकी भरे अंदाज में कहता सुनाई दे रहा है कि ...परिवार को हाथ भी लगाया तो काट कर फेंक देंगे, पता नहीं चलेगा, नगर आयुक्त से मिलते रह जाओगे।

गोरखपुर नगर निगम में रायगंज के तीन बार के पार्षद अशोक यादव वर्तमान में सपा पार्षद दल के नेता हैं। उनकी एक गाय नहीं मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने कान्हा उपवन के मेठ के सीयूजी पर फोनकर जानकारी लेनी चाही। जिसपर मेठ पूरी तरह उखड़ गए। बात के दौरान मेठ ने अपना आपा खो दिया और बोलने लगे, तुम मेरी पहुंच नहीं जानते हो। मेरे परिवार को हाथ लगाया तो काट कर फेंक दूंगा। पता भी नहीं चलेगा। उसके बाद नगर आयुक्त के सामने मेरी पेशी कराते रहना।

पार्षद अशोक यादव ने बताया कि वह वर्तमान में दिल्ली में है। उनके परिवार की एक गाय जिसने पिछले दिनों बच्चा दिया है, नहीं मिल रही है। जिसके बाद अपने सुपरवाइजर से कान्हा उपवन के मेठ को फोन किया। मेरी जानकारी में भोला नाम का कर्मचारी इसके पहले काम देखता था। लेकिन फोन करने के तत्काल बाद ही मेठ अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। मेरे पास बातचीत की रिकॉडिंग है। यदि मैने अपशब्द कहा है तो कर्मचारी के पास भी रिकॉडिंग होगी। पूरे प्रकरण को महापौर और नगर आयुक्त के संज्ञान में लाया जाएगा। प्रकरण को लेकर सहायक नगर आयुक्त सुरेन्द्र सिंह को भी इसकी सूचना दे दिया है।

आईएएस ही हैं न नगर आयुक्त, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वह छुट्टी पर क्यों हैं?

कान्हा उपवन का मेठ वायरल वीडियो में पूछता सुनाई दे रहा है कि किस पार्टी से पार्षद हैं? इसके बाद कर्मचारी कहता सुनाई दे रहा है कि आपको मालूम है कि गोरखपुर में किसका लिंक किससे है, जानते हो? इसके बाद पार्षद ने कहा कि सोमवार को नगर आयुक्त के चैंबर में मुलाकात होगी। जिसके बाद कर्मचारी ने बोला कि इतने बड़े आदमी नहीं है, कि अपॉइंटमेंट लेकर मिलें। नगर आयुक्त क्या हैं। आईएएस ही हैं न। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। वह क्यों छुट्टी पर हैं? इसके बाद कर्मचारी ने कहा कि मेरे परिवार को हाथ भी लगाया तो काट कर फेंक दूंगा। नगर आयुक्त से मिलते रह जाओगे। पार्षद ने सवाल किया यहां परिवार की बात कहां से आ गई? इसके बाद गाली देते हुए कर्मचारी ने फोन काट दिया। दूसरे वायरल ऑडियो में कर्मचारी कह रहा है कि ये क्यों बता रहे हो कि तीन बार के पार्षद हो। सरकारी कर्मचारी को धमका रहे हैं। सरकारी कर्मचारी को धमकाने पर आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराता हूं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story